{"_id":"5a7ad7d24f1c1b8b268b8eca","slug":"now-apply-online-for-all-these-certificates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़, घर बैठे बनवाएं ये सभी प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़, घर बैठे बनवाएं ये सभी प्रमाणपत्र
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कन्नौजः तहसील से प्रमाणपत्र बनवाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आपको तहसील और विकास भवन के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे आय, जाति, मूल निवास समेत 26 योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। तय समय में प्रमाणपत्र बनने के बाद आप उसे घर पर ही डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया के बारे में भी जान सकते हैं।
Trending Videos
डेमो पिक
प्रमाणपत्र बनवाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आपको (edistrct.up.nic.in ) पर जाइए। इसके बाद ऑनलाइन सिटीजन सर्विस पर लिंक करिए। इसके बाद आपके सामने तीन लिंक आ जाएंगे।
ये लिंक एवलेबिल सर्विस, रजिस्टर गाइड लाइन के होंगे। पहली बार पोर्टल यूज करने पर रजिस्टर लिंक करना होगा। इसके लिए वन टाइम पासवर्ड लेना होगा। इसमें मोबाइल नंबर भरना होगा। मोबाइल नंबर भरते ही आपका वन टाइम पासवर्ड जनरेट हो जाएगा। ई फार्म में आवश्यक जानकारी भरने के साथ-साथ मांगे गए प्रपत्रों की स्कैंड कॉपी संलग्न करनी होगी।

स्कैंड कापी की साइज 20 केबी से कम होनी चाहिए। ई डिस्ट्रिक मैनेजर बृजेश कुमार ने बताया कि आवेदन भरने के बाद सेवा शुल्क भुगतान लिंक पर क्लिक करना होगा। आन लाइन पेमेंट गेट वे के माध्यम से अपने नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होगा। प्रमाणपत्र बनने के बाद अपने लॉगिन पर प्रिंट ले सकते हैं।
इन योजनाओं का ले सकेंगे लाभ-
जाति प्रमाण पत्र- समय-20 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, राशन कार्ड की कॉपी, पार्षद या प्रधान का जाति बाबत प्रमाणपत्र।
आय प्रमाणपत्र- समय-20 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-स्वप्रमाणित पत्र, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, वेतनभोगी होने की दशा में वेतन पर्ची।
निवास प्रमाणपत्र- समय-20 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, राशन कार्ड या बिजली बिल की फोटो कॉपी, वोटर आईडी की कॉपी।
खतौनी की नकल- समय तीन दिन, शुल्क 15 रुपये।

जन्म प्रमाणपत्र (शहरी क्षेत्र)- समय-सात दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- वोटर आईडी, पैन कार्ड, डीएल, पास बुक, राशन कार्ड में से किसी एक की कॉपी, अस्पताल का जन्म प्रमाणपत्र, अगर अस्पताल में जन्म नहीं हुआ तो पार्षद, प्रधान, सांसद, विधायक या फिर एमबीबीएस डाक्टर का प्रमाणपत्र। (ग्रामीण क्षेत्र) समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- शहरी क्षेत्र की तरह।
मृत्यु प्रमाणपत्र (शहरी क्षेत्र)- समय-15 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-वोटर आईडी, पैन कार्ड, डीएल, पास बुक, राशन कार्ड में से किसी भी एक की कॉपी, अस्पताल में मौत का प्रमाणपत्र, अगर अस्पताल में मौत नहीं हुई है तो पार्षद, प्रधान, सांसद, विधायक या फिर एमबीबीएस डाक्टर का प्रमाणपत्र। (ग्र्रामीण क्षेत्र) समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-शहरी क्षेत्र की तरह।

कुटुंब रजिस्टर की नकल- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये।
रोजगार पंजीकरण- समय-चार दिन, शुल्क दस रुपये।
रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण- समय-चार दिन, शुल्क-10 रुपये।
नया राशन कार्ड- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- भवन स्वामी को वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट, बैंक की पास बुक की कॉपी, किराएदार के लिए रसीद की पक्की रसीद।
राशन कार्ड का नवीनीकरण- समय-15 दिन, शुल्क-10 रुपये।