{"_id":"58fa158a4f1c1bff568b4a1b","slug":"whole-village-fed-up-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला से तंग हुआ पूरा गांव, लगा रहा मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला से तंग हुआ पूरा गांव, लगा रहा मदद की गुहार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के महोबा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक गांव ऐसा है जो एक महिला की हरकतों से बुरी तरह परेशान है। पूरा गांव इस महिला के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
महोबा के अजनर क्षेत्र के बुधवारा गांव निवासी महिला कमलेश पत्नी स्व. गोवर्धन द्वारा आए दिन ग्रामीणों से लड़ाई झगड़ा कर झूठे मुकदमे में फंसाने की तमाम घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने थाना में मदद की गुहार लगाई है।
सुरेंद्र द्विवेदी, लक्ष्मी, रामप्रकाश, सुखदेव, दिनेश, विनोद देवेंद्र समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष रीता सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि महिला कमलेश ग्रामीणों से लड़ाई झगड़ा कर फर्जी मुकदमे दर्ज करा देती है और बाद में राजीनामा करने के नाम पर पैसे की मांग करती है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।