फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिस्टल साथ लेकर चलती हैं भाजपा की ये मेयर प्रत्याशी, अधिकारियों से भिड़ने में भी नहीं लगातीं देर

Tue, 07 Nov 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Whoever credits the Revolver's fame and the mayor's post credits his strength, know the secret
प्रमिला पांडेय
रिवाल्वर की शौकीन और मेयर पद की प्रत्याशी अपनी मजबूती का सारा श्रेय आखिर किसे देती हैं। क्या है उनकी ताकत का राज। कानपुर के प्रथम नागरिक पद की दावेदारी भी ठोंक दी। अफसरों से भिड़ने में भी नहीं करती संकोच। कौन है इसके पीछे। अपने बारे में बताते हुए आंसुओं की धार निकल पड़ी। पड़ताल की तो इसकी कुछ और ही कहानी पता चली।



 
Whoever credits the Revolver's fame and the mayor's post credits his strength, know the secret
प्रमिला पांडेय
ये हैं भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी प्रमिला पांडेय। अपनी बेबाक राजनीतिक छवि के पीछे उनके परिवार की एकजुटता है। उनका कहना है कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसके पीछे उनकी पांच जेठानियों की ताकत है। उन्हीं की वजह से उन्हें जूझने की शक्ति मिली है। बीच में परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से वह जरूर परेशान हुईं लेकिन कभी विचलित नहीं हुईं। उनका कहना है कि परिवार से मिली मजबूती का असर उनके काम में भी दिखेगा। 
 
Whoever credits the Revolver's fame and the mayor's post credits his strength, know the secret
प्रमिला पांडेय
प्रमिला पिछले 25 वर्षों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इस बीच उन्हें दो बार पार्षद बनने का भी मौका मिला। लीक से हटकर काम करने की उनकी आदत ने पार्टी के अंदर उन्हें अलग स्थान दिलाया। वह बताती हैं कि पार्षद रहते हुए उन्हें पार्टी और समाज के कार्यों में काफी समय देना पड़ता था। जब भी वह थक कर घर लौटती तो उनके लिए घर पर सब कुछ तैयार मिलता। उनकी जेठानियां उनके लिए मां जैसी सेवा करती थीं। जिनकी कमी प्रमिला को आज बहुत खलती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Whoever credits the Revolver's fame and the mayor's post credits his strength, know the secret
प्रमिला पांडेय
​यह बात बताते हुए उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। प्रमिला के छह बच्चे हैं, उनका पालन पोषण कैसे और कितने अच्छे तरीके से हुआ, उन्हें इसका आभास ही नहीं हो पाया। भरे पूरे परिवार के बड़े लोगों ने उनका जीवन आसान कर दिया था। प्रमिला ने बताया कि पार्टी से उन्होंने कभी मांगा नहीं, संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाती गईं। अब महापौर का प्रत्याशी बनाया है, पूरी उम्मीद है कि वह इसमें भी सफल होंगी।
 
विज्ञापन
Whoever credits the Revolver's fame and the mayor's post credits his strength, know the secret
प्रमिला पांडेय
रिवाल्वर वाली छवि ने किया चर्चित
प्रमिला पांडेय की एक छवि यह है कि वह अपने साथ रिवाल्वर लेकर चलती हैं। इसका उन्होंने कभी इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन रिवाल्वर साथ लेकर चलने से वह लोगों और पार्टी के बीच और भी चर्चित हो गईं। लोगों के काम को लेकर उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से भी भिड़ने में गुरेज नहीं किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed