{"_id":"6196ac8f2ed6056cda2ecb2a","slug":"while-crossing-the-highway-the-innocent-died-due-to-the-collision-of-the-vehicle-near-ranian-chowki-akbarpur-news-knp6647937167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पार करते समय रनियां चौकी के पास वाहन की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पार करते समय रनियां चौकी के पास वाहन की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
रनियां। चौकी के पास बुधवार की देर शाम दंपती के साथ हाईवे पार कर रहे मासूम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन रायपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
लखना, इटावा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी प्रतिभा व बेटे अनुभव (4) के साथ पिछले एक साल से रनियां में रहता है और यहीं प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। बेटे अनुभव के शरीर में गांठ होने के चलते वह हर सप्ताह दवा लेने जनपद जालौन के कुठौंद जाते थे।
बुधवार सुबह वह पत्नी व बेटे के साथ दवा लेने गया था। वापस आने के बाद वह रनिया हाईवे पार करने के दौरान अकबरपुर की ओर से तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर रायपुर के निजी अस्पताल गए। जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां अनुभव की मौत हो गई। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।