फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When wife went to her maternal home, hurt husband committed suicide by hanging himself

Banda: झगड़ाकर पत्नी मायके गई तो आहत पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Wed, 11 Dec 2024 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

Banda News: झगड़ाकर पत्नी के मायके जाने से आहत होकर पति ने मौत को गले लगा लिया। शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

विज्ञापन
When wife went to her maternal home, hurt husband committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाचा की शादी में जाने के लिए पत्नी ने पति से झगड़ा कर लिया। पति ने साथ चलने के लिए कही, लेकिन पत्नी नहीं मानी और चली गई। इससे आहत पति ने मंगलवार की रात साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। निमंत्रण से लौटे पिता ने देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला। शहर के मर्दननाका मोहल्ले में लालाभइया अखाड़ा निवासी रामबाबू (25) की पत्नी मिथलेश चाचा की शादी में शामिल होने चार दिसंबर को मायके चली गई।

विज्ञापन


इसी बात को लेकर रामबाबू परेशान रहने लगा। मंगलवार की रात दरवाजा बंद कर रामबाबू ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सतना निमंत्रण में गए पिता शाम को वापस आए तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसी के घर से झांककर देखा तो बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता प्रीतम ने बताया कि मिथलेश बेटे रामबाबू के साथ आए दिन मारपीट करती थी। मायके जाने के लिए बेटे ने रोका तो उसके साथ मारपीट कर मायके चली गई। इसी से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वह हलवाई का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed