{"_id":"69d2cb9b002858175e0760dc","slug":"when-the-wife-refused-to-come-the-husband-committed-suicide-through-a-video-call-kanpur-news-c-362-1-ka11011-144840-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी ने आने से किया इन्कार तो पति ने वीडियो कॉल कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी ने आने से किया इन्कार तो पति ने वीडियो कॉल कर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में शनिवार देर रात पत्नी को वीडियो कॉल कर पति राजा (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार मायके में रह रही पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए पति ने फोन पर मिन्नतें कीं। इसके बाद भी इन्कार करने पर पति ने उसे वीडियो कॉल कर फंदा लगा लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खरगपुर निवासी राम बाबू खेती करते हैं। उनके दो बेटों में सोनू बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा राजा ई-रिक्शा चलाता था। चाचा विशाल ने बताया कि करीब एक साल पहले सोनू ने कृष्णा से शादी की थी। कृष्णा से उसका अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। इसे लेकर करीब एक माह पहले वह नाराज होकर अपने मायके चली गई। राजा लगातार पत्नी को फोन कर ससुराल बुला रहा था लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी।
शनिवार देर रात करीब 12 बजे उसने पत्नी को वीडियो कॉल कर फिर से ससुराल लौटने के लिए कहा। पत्नी के मना करने पर वीडियो कॉल पर पत्नी के सामने ही फंदा लगाकर जान दे दी। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।