फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   When the wedding procession did not come, the bride consumed poison, suddenly the grooms side demanded more

Hamirpur: नहीं आई बरात तो दुल्हन ने खाया जहर, अचानक वर पक्ष ने रखी पांच लाख और बाइक की मांग, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 13 Nov 2023 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 13 Nov 2023 03:48 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया की दहेज की मांग पूरी ना होने पर बरात ना लाने की तहरीर मिली है। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
When the wedding procession did not come, the bride consumed poison, suddenly the grooms side demanded more
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में दहेज की मांग पूरी ना होने पर बरात नहीं आई, तो दुल्हन ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। अचानक वर पक्ष ने पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी थी, जिससे आहत होकर दुल्हन ने जहर खा लिया था। इससे दुल्हन को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

मौदहा नगर  में रविवार को हुस्ना बनो की रागौल के कमालुद्दीन से शादी होनी थी। बरातियों के स्वागत सत्कार और खाने पीने का बंदोबस्त किया जा चुका था। वधु पक्ष दान दहेज का सामान पहले ही दूल्हे के घर पर पहुंचा चुका था। लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे की मां ने बाइक और पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी।
विज्ञापन

इसे ना दिए जाने पर बरात ना लाने की बात कही। ऐसे में वधु पक्ष में कोहराम मच गया। दुल्हन के परिजनों के लाख समझाने के बाद भी जब बरात नहीं आई, तो मां-बाप रो पड़े। उन्हें रोता देख दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल दुल्हन गंभीर हालत में कानपुर में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर को बरात आना तय थी
परिजनों ने देर रात मौदहा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए इंसाफ की मांग की है। दुल्हन की मां फातिमा ने बताया की 12 नवंबर को बरात आना तय थी, दान दहेज़ पहले ही भेज दिया गया था। उसे देख कर दूल्हा पक्ष ने कुछ सामान की डिमांड और की। उसे भी खरीद कर दिया गया।

वर पक्ष ने रखी पांच लाख और बाइक की मांग
इसके बाद ऐन मौके पर बाइक और पांच लाख रूपये और देने की मांग की गई, जिसे देने में वह असमर्थ थे। इसलिए बरात नहीं आई। ऐसे में उन्हें रोता देख बेटी ने जहरीला पदर्थ खा लिया। उसे कानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी मौत के बीच जूझ रही है।

जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी
बरातियों के स्वागत सत्कार के लिए जो खाने पीने का बंदोबस्त किया था, वह मोहल्ले पड़ोस में बंटवा दिया गया है। मौदहा कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया की दहेज की मांग पूरी ना होने पर बरात ना लाने की तहरीर मिली है। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed