{"_id":"64c4bccda0fcb4f2c107c365","slug":"when-the-vehicle-was-not-found-the-dead-body-of-the-daughter-was-taken-by-bike-the-matter-is-of-kalyanpur-ch-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है दर्दनाक तस्वीर: शव वाहन नहीं मिला...तो बाइक से ले गए बेटी का शव, कल्याणपुर सीएचसी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है दर्दनाक तस्वीर: शव वाहन नहीं मिला...तो बाइक से ले गए बेटी का शव, कल्याणपुर सीएचसी का है मामला
Sat, 29 Jul 2023 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:47 PM IST
सार
Kanpur News: सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि शव एम्बुलेंस से नहीं शव वाहन से भेजा जाता है। जैसे ही परिजनों से कहा गया कि केस की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
बाइक पर ले गए बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार करने वाला सामने आया है। गंभीरपुर पनकी के रहने वाले आरपी तिवारी की बेटी आराध्या (6) करंट लगने के बाद बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर कल्याणपुर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें शव वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर घरवाले शव को बाइक से ही घर ले गए। घरवालों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। घटना पर सीएचसी में हंगामे की स्थिति रही। बाद में एसीएम और एसीएमओ भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। बाद में सीएचसी प्रबंधन ने डीएम को आख्या भेजी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि शव एम्बुलेंस से नहीं शव वाहन से भेजा जाता है। जैसे ही परिजनों से कहा गया कि केस की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वे बाइक से ही लेकर बच्ची को चले गए। वैसे स्वास्थ्य विभाग के पास तीन शव वाहन हैं।
विज्ञापन