{"_id":"60a022358ebc3e2c1b52df14","slug":"when-the-officer-arrived-the-cleaning-worker-sent-his-father-akbarpur-news-knp6286304178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर पहुंचे तो सफाई कर्मी ने पिता को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर पहुंचे तो सफाई कर्मी ने पिता को भेजा
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के बिल्टी, गोगूमऊ व दुआरी गांवों में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को साफ सफाई का जायजा लिया। यहां तैनात सफाई कर्मी ने अफसरों के गांव में पहुंचने की जानकारी पर पिता को भेज दिया।
उसके पास सफाई करने का कोई संसाधन नहीं था। लापरवाह सफाई कर्मी का मई का वेतन रोका गया है। वहीं सफाई के लिए संसाधन नहीं उपलब्ध कराने पर एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
गांवों में गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां पैर पसार रही हैं। कई गांवों में बुखार से लोग परेशान हैं। सीडीओ सौम्या पांडेय के निर्देश पर शनिवार को डीपीआरओ टीम के साथ बिल्टी गांव पहुंचे तो यहां तैनात सफाई कर्मी अरविंद कुमार नदारद मिला। उसने टीम आने की जानकारी पर अपने पिता को भेज दिया। वह सफाई के लिए बिना कोई संसाधन लिए पहुंचे।
विज्ञापन
इस पर डीपीआरओ ने लापरवाह सफाई कर्मी अरविंद का मई का वेतन रोकने का आदेश दिया। सफाई के संसाधन उपलब्ध नहीं कराने पर एडीओ पंचायत वीरेंद्र पाल व ग्राम पंचायत सचिव जय सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया।
डीपीआरओ ने बताया कि बिल्टी गांव में एक पुलिया अवरुद्ध हो गई थी। इसकी वजह से जलनिकासी की समस्या आ रही थी। लोगों को समझा बुझाकर अवरुद्ध पुलिया की सफाई करा दी गई। इसके साथ ही गोगूमऊ के मुख्य नाले की सफाई कराई गई है। गांव में सैनिटाइजेशन भी कराया गया है।