फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When manohar parrikar came to Kanpur

जब मनोहर परिकर ने कहा था कानपुर की आयुध निर्माणियाें में देश को अच्छे हथियार देने की पूरी क्षमता है

Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
When manohar parrikar came to Kanpur
मनोहर परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर कानपुर महानगर वासियों ने शोक जताया है। परिकर रक्षा मंत्री के रूप में दो बार कानपुर आ चुके हैं। पहली बार वह आयुध निर्माणियों के निरीक्षण पर यहां आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि महानगर की आयुध निर्माणियाें देश को अच्छे हथियार देने की पूरी क्षमता है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके निजीकरण की बात को भी विराम लगा दिया था। दूसरी बार वह सेना के स्थानीय ब्रिगेडियर के बुलावे पर यहां योग दिवस में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने महानगर के लोगों के साथ योग भी किया था। सेना के अधिकारियों, जवानों से मिलने के बाद वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले थे। वह भाजपा के नेताओं के आवास पर भी गए थे।
विज्ञापन


 

When manohar parrikar came to Kanpur
मनोहर परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की थी। आईआईटीयंस होने की वजह से उनसे मिलने के लिए कानपुर आईआईटी के लोग भी उनसे मिलने आए थे। स्वराज इंडिया के प्रबंधक रोहित मुसद्दी, प्रिंसिपल प्रेरणा मुसद्दी ने भी पर्रिकर से मुलाकात की थी।

इन सभी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। शोक प्रकट करने वालों में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद मुरली मनोहर जोशी, एमएलसी अरुण पाठक सहित कई लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed