फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When flights to Delhi and Mumbai became daily, passengers increased at the airport

Kanpur News: दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट रोजाना हुई तो एयरपोर्ट पर बढ़ गए यात्री

Wed, 17 Sep 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
When flights to Delhi and Mumbai became daily, passengers increased at the airport
कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना फ्लाइट शुरू कर दी गई है। वहीं, हैदराबाद की हफ्ते में चार दिन और बंगलुरू की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन है। दिल्ली की फ्लाइट रोजाना होने से मंगलवार को यात्री खुश दिखे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने बताया कि सुबह के वक्त तो कई ट्रेन है लेकिन दोपहर में ट्रेन नहीं है। इमरजेंसी में फ्लाइट से ही दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन तीन दिन चलने से काफी दिक्कत होती थी। रोजाना फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर मंगलवार को सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रही। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, पूर्व विधायक अजय कपूर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पत्नी अनीता महाना भी फ्लाइट से दिल्ली से कानपुर आईं। एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि अभी चार शहरों के लिए फ्लाइट है। अन्य शहरों के लिए भी जल्द ही फ्लाइट एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली : 2:10 पर आएगी, 2:55 पर उड़ान भरेगी।

कानपुर से मुंबई : 3:20 पर आएगी, 3:55 पर उड़ान भरेगी।


कानपुर से हैदराबाद : 10:55 पर आएगी, 11:30 पर उड़ान भरेगी। (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार)


कानपुर से बेंगलुरु : 10:55 पर आएगी, 11:35 पर उड़ान भरेगी। (शनिवार, गुरुवार और मंगलवार)

(नोट: यह शेड्यूल 16 सितंबर से 30 सितंबर तक का है।)


कुछ काम से दिल्ली गए थे। फ्लाइट न मिलने पर ट्रेन से आने की सोची थी लेकिन रोजाना दिल्ली से चलने पर फ्लाइट से ही वापस लौटे है। - एके बजाज

मुंबई की फ्लाइट चलने से यात्रियों को सहूलियत मिल रही है। मैं एयरपोर्ट प्रशासन को धन्यवाद देना चाहूंगा। टिकट भी बड़े ही आसानी से मिल रही है।- राहुल बजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की बातचीत

पार्टी के काम से दिल्ली गए थे। दिल्ली के लिए रोजाना फ्लाइट चलने पर टिकट कराकर फ्लाइट से ही दोबारा लौटे है। - अजय कपूर, पूर्व विधायक

मैं तो अक्सर दिल्ली कार से ही आता जाता रहता हूं लेकिन अब रोजाना फ्लाइट चलने पर फ्लाइट से ही आवागमन करूंगा। इससे समय भी बचेगा। - अभिजीत सिंह सांगा, बिठूर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed