फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When devotees came out together at the end of the story, there was a traffic jam.

Kanpur News: कथा समापन पर एक साथ निकले श्रद्धालु तो लगा जाम

Thu, 22 Jan 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
When devotees came out together at the end of the story, there was a traffic jam.
रूरा। जिनई-बनीपारा में बुधवार को शिवमहापुराण की कथा विश्राम पर शाम करीब चार बजे एक साथ श्रद्धालु निकले तो रूरा बनीपारा व कहिंजरी मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन

ऐतिहासिक बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सिहोर निवासी राघव मिश्रा महाशिवपुराण की कथा सुना रहे हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, कन्नौज, तिर्वा आदि जगह से श्रद्धालुओं के पहुंचने से बुधवार को भीड़ अधिक रही। शाम चार बजे कथा विश्राम पर श्रद्धालु एक साथ पांडाल से निकले तो रूरा बनीपारा व कहिंजरी मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी वजह से करीब डेढ़ घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकल सके। कार सवार रवि मिश्रा व शिवा विश्वकर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए केवल एक सिपाही तैनात किया गया है। भीड़ अधिक होने की वजह से जाम की स्थिति बनी। यातायात प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि आयोजकों ने उन्हें अवगत नहीं कराया है। आयोजक कमेटी के गौरव सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अनुमति लेकर कार्यक्रम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed