फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When a speeding tractor was stopped, the driver tried to trample the traffic policeman

Kanpur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर को रोकने पर चालक ने ट्रैफिक कर्मी को रौंदने का किया प्रयास

Tue, 15 Apr 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
When a speeding tractor was stopped, the driver tried to trample the traffic policeman
कानपुर। बर्रा बाईपास पर रविवार दोपहर रोकने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल पर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। बचने के दौरान टक्कर लगने से कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मौके से भाग निकले चालक को पुलिस ने करीब एक किमी दूर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बर्रा थानाक्षेत्र के वैदेही विहार निवासी राघवेंद्र सिंह यातायात विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। पिछले पांच दिनों से उनकी ड्यूटी बर्रा बाईपास पर लगी थी। रविवार दोपहर 1:30 बजे चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी राहगीरों ने बताया कि कर्रही की ओर से सीवर टैंकर ला रहा ट्रैक्टर चालक बेहद तेज और खतरनाक तरह से चल रहा है। उन्होंने और टीएसआई विजय नारायण सिंह ने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका बल्कि उनपर चढ़ाने का प्रयास किया। बचने की कोशिश में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों और टीएसआई ने राम जानकी मंदिर के पास पकड़ लिया। उधर, घटना में घायल हेड कांस्टेबल को साकेतनगर स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीटी स्कैन में सात पसलियां टूटने की बात सामने आई है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया चालक कुआं खेड़ा सजेती निवासी अरमान खान उर्फ सलमान खान है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed