फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   WHEAT

1418 किसानों से 5350 एमटी मक्का खरीद हुई

Sun, 17 Jan 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
WHEAT
मक्का खरीद न होने पर शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे किसान। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मक्का की सरकारी खरीद के लिए जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर कुल 1418 किसानों से 5350 एमटी (मीट्रिक टन) खरीद की गई। यह खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 89.17 फीसदी है।
विज्ञापन

मक्का की खरीद के लिए सरकार ने 1850 रुपये समर्थन मूल्य तय किया था। शुरुआत में 35 सौ एमटी खरीद लक्ष्य तय किया था। किसानों के केंद्रों पर पहुंचने और डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के शासन को पत्र लिखने पर लक्ष्य बढ़ाकर 60 सौ एमटी कर दिया गया। मक्का खरीद की अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। शुक्रवार को अंतिम दिन होने पर कई केंद्रों पर देरशाम तक मक्का की तौल कराई गई। ऑनलाइन फीडिंग के बाद स्थिति साफ हुई है। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी राज कुमार ने बताया कि अकबरपुर में 150 किसानों से 714.75 एमटी, झींझक में 217 किसानों से 899.30 एमटी, रसूलाबाद में 307 किसानों से 1181.90 एमटी, संदलपुर में 383 किसानों से 1108.35 एमटी व पुखरायां में 361 किसानों से 1145.75 एमटी मक्का खरीदा गया। बताया कि अभी लगभग डेढ़ सौ किसानों का 3.71 करोड़ रुपये भुगतान बाकी है।
विज्ञापन

पुखरायां में तीन किसान नहीं बेच सके मक्का
शुक्रवार को तीन किसान मक्का तौल का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें टरका दिया गया। शनिवार को परेशान किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। ऑनलाइन फीडिंग बंद होने का तर्क देकर अफसरों ने हाथ खींच लिए तो किसान मायूस होकर लौट गए। सिकंदरा के नदना गांव के संतोष 80 क्विंटल व रामचंद्र 50 क्विंटल व गौरीकरन के ओमकार नाथ 125 क्विंटल मक्का लेकर पहुंचे थे। तीनों ने बताया कि वह सूची में थे। आरोप लगाया कि रात तक तौल का इंतजार करते रहे। केंद्र प्रभारी ने साइट बंद होने का तर्क देकर लौटा दिया। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ये पूर्व में भी मक्का तौल करा चुके थे। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी राज कुमार ने बताया कि ऑनलाइन साइट बंद हो गई है। मक्का की खरीद संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed