फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   What should We Learn from Western Culture

मॉडर्न होने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Fri, 11 Jan 2019 07:11 PM IST
gaurav gaurav अशुतोष त्रिवेदी, कानपुर
अशुतोष त्रिवेदी, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 11 Jan 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
What should We Learn from Western Culture
डेमो
आज के इस आधुनिक युग में हर कोई किसी न किसी चीज के पीछे भाग रहा हैं और इस दौड़भाग में हम अपने मूल सिद्धांतों को भूलते जा रहे हैं। युवाओं में आकर्षक दिखने की जैसी होड़ सी मच गई है। इस बात की प्रतिस्पर्धा महानगरों में ही नहीं बल्की छोटे शहरों, कस्बों और गांवों में भी देखने को मिल रही है। भारतीय वेशभूषा पर पश्चिमी सभ्यता का ऐसे असर पड़ रहा है कि युवा अपनी समझ को खोता जा रहा है। आज के तमाम भारतीय पश्चिमी सभ्यता के पहनावे और रहन-सहन की ओर आकर्षित होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान में ऐसा देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


विडम्बना यह भी है कि हमारे देश का युवा पश्चिमी सभ्यता की नकल कर रहा है और पश्चिम वाले भारतीय सभ्यता और संस्कृति को सर्वोपरि मानकर स्वीकार कर रहे हैं। कई बार बड़ा आश्चर्य होता है विदेशियों को देख कर जब वे लोग भारतीय परिधानो को पहनकर भारत भ्रमण करने आते हैं। विचित्र लगता है उन विदेशी मेहमानों को साड़ी और कुर्ता पायजामा में देखकर।
विज्ञापन


बड़े ही असमंजस में है भारतीय संस्कृति, एक तरफ विदेशी युवक और युवतियां भारतीय वस्त्रों को और परिधानों को सर्वश्रेष्ठ बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय लोग पश्चिमी सभ्यता में रंगे होना चाहते हैं। यह बड़ी ही अजीब बात है कि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति को भुल जाना चाहते हैं। हम भूल जाना चहते हैं कि सूरज सदैव पूर्व में उगता है और पश्चिम में डूबता है। लेकिन हम प्रकृति के सारे नियम एक ओर करके पता नहीं क्यों पश्चिमी सभ्यता में रंग जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ बातें जो हम पश्चिमी सभ्यता से सीख सकते हैं...

What should We Learn from Western Culture
डेमो
आज भारत के युवा इस कदर पश्चिमी सभ्यता को अपनाते जा रहे हैं कि वे ये भी भूल गए हैं कि क्या सही है और क्या गलत। आज के ज्यादातर युवा किसी न किसी तरह के नशे की चपेट में हैं और इतना ही नहीं वे नशा करने को मॉडर्न होना समझते हैं। अगर आप मॉडर्न होना ही चाहते हैं या पश्चिमी सभ्यता की नकल करना ही चाहते हैं तो उन चीजों में करें जिनमें वे हमसे बेहतर हैं। हर समाज चाहे वो पूर्वी हो या पश्चिमी उनमें कुछ पॉजिटिव पक्ष होता हैं और कुछ निगेटिव पक्ष भी। यह तो व्यक्ति पर नर्भर करता हैं कि वह पॉजिटिव पक्ष अपनाता है या नेगेटिव पक्ष चुनता है।

साफ-सफाई की आदत
हममें से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि कूड़े को कूड़ेदान में डालने के बजाय यहां-वहां फेंकने की। यदि आप किसी पश्चिमी देश में देखें तो आप सफाई के मामले में बड़ा अंतर पायेंगे। वे लोग अपने असपास बिल्कुुल सफाई रखते हैं और सड़क, पार्क या सार्वजनिक स्थान पर एक कागज का टुकड़ा भी नहीं फेंकते हैं।

 

सब कुछ रखा जाता है व्यवस्थित

What should We Learn from Western Culture
डेमो
कुछ पश्चिमी देशों में, विभिन्न प्रकार के कचरे जैसे प्लास्टिक, रसोई के कचरे आदि को अलग-अलग कचरा बैग में रखना पड़ता है। फिर उन्हें घर के बाहर संबंधित कचरा संग्रहकर्ताओं द्वारा एकत्र किया जाता है। लेकिन भारत में, खाली पड़े घरों में कचरा फेंकना एक आम दृश्य बन गया है। इसलिए हमें उनसे स्वच्छता की भावना सीखनी चाहिए।

यातायात के नियम
आप में से कितनों ने किसी न किसी को भारत में यातायात के नियम तोड़ते देखा है? मैंने यह कई बार देखा है। लेकिन पश्चिमी लोग यातायात पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी में भी यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करते हैं।

परिवहन
भारत के मुकाबले पश्चिमी देशों में परिवहन प्रणाली बहुत अच्छी है।  

व्यावसायिकता
पश्चिमी लोगों की तरह प्रोफेशनल बनना चाहिए, जो अपने पेशेवर जीवन में अपनी निजी भावनाएं, परेशानी और व्यवहार को दखल नहीं देने देते। इसके साथ ही वे समय के बहुत पाबंद होते हैं और दूसरों के समय का भी सम्मान करते हैं।

इसलिए आगे बढ़ते हुए अपने मूल्यों और संस्कृति को सहेज कर रखना गलत नहीं है। हमें समय के साथ बेहतरी के लिए बदलना भी चाहिए, क्योंकि दुनिया में सबकुछ बदल रहा है। हमें बेहतरी और विकास के लिए अपने मूल्यों के साथ पश्चिमी संस्कृति के अच्छे मूल्य जरूर अपनाने चाहिएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed