{"_id":"5858ee8b4f1c1b8e03e392b6","slug":"what-is-the-worlds-largest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें पीएम मोदी की नजर में क्या है बड़ी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें पीएम मोदी की नजर में क्या है बड़ी खबर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ये है दुनिया की सबसे बड़ी खबर
हिंदुस्तान के वो लोग जो बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। न डिजिटल पेमेंट के जानकार हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें ककहरा तक नहीं आता। फिर भी वो कष्ट सहकर बैंकों के बाहर लाइनों में लगे हैं। इसका मतलब है लोग चाह रहे हैं देश में बड़ा बदलाव हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर में आज भारत की जनता का भ्रष्टाचार और कालेधन को उखाड़ फेंकने का ये जोश दुनिया की सबसे बड़ी खबर बन चुका है।
इंटरनेशनल मीडिया की नजर में भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी की न्यूज और इसके एक्शन-रिएक्शन प्रॉयरिटी लेवल पर दिखाये जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मीडिया, बुद्धिजीवियों और लिखने-पढ़ने वालों से आग्रह किया है वे नोटबंदी के इस पहलू को जन-जन तक पहुंचाएं कि किसी तरह से भारत की सवा सौ करोड़ जनता ईमानदारी की चाह में एकजुट हो गई है। ये पूरी दुनिया में एक इतिहास की तरह याद किया जाएगा कि किस तरह करोड़ों लोग भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ खड़े हो गये थे।