{"_id":"57893e924f1c1ba64e13f54b","slug":"well-military-action-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सेना की कार्रवाई ठीकः संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सेना की कार्रवाई ठीकः संघ
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य व सह सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले प्रेसवार्ता करते।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि किसी आतंकी को हीरो बनाना ठीक नहीं है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई सही है। इसे आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। इससे पहले भी देश में आतंकवादियों के खिलाफ जो भी हुआ वह भी सही हुआ।
वह शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान वानी को पोस्टर ब्वाय बताने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। यहां प्रांत प्रचारकों की बैठक में हिस्सा लेने आए दत्तात्रेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाकर अशांति फैलाने की अक्सर कोशिश की जाती है। इसका पूरा देश विरोध करता है, संघ भी देश के साथ है।
संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों के माध्यम से देश में शांति और सद्भाव फैलाने का काम किया जा रहा है। दत्तात्रेय ने कहा कि संविधान को बनाने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश में शांति बिगाड़ने वालों के खिलाफ ऐसे नियम कानून बना रखे हैं, जिससे आतंकवाद जैसी समस्या से आसानी से लड़ा सकता है।
विज्ञापन
सेना और सरकार अपना काम बखूबी निभा रही है। होसबोले ने बताया कि संघ आने वाले कुछ दिनों में प्लानर तैयार करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा संघ आईटी प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है। इसके लिए आईटी मिलन केंद्र शुरू किया गया है। जहां आईटीे क्षेत्र में नया और क्या हो सकता है तथा देश में इसके बेहतर प्रयोग पर चर्चा होगी। इस मौके पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख जे नंदकुमार और प्रांत प्रचार प्रमुख मोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
भाजपा करेगी मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला
दत्तात्रेय होसबोले ने बताया कि यूपी मिशन 17 के लिए भाजपा को किसे चेहरा बनाना चाहिए या किसे मुख्यमंत्री घोषित करना चाहिए, इसका फैसला सिर्फ भाजपा कर सकती है। भाजपा संघ का आनुषांगिक संगठन है, राजनीतिक रणनीति बनाने का काम भाजपा का ही है। महंत योगी आदित्यनाथ को चेहरा बनाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह संत हैं, हम उनका सम्मान करते हैं।