फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wedding in lockdown in hamirpur

लॉकडाउनः दूल्हा-दुल्हन ने एक मीटर की दूरी से पहनाई जयमाल, बरातियों का मास्क से हुआ स्वागत

Tue, 21 Apr 2020 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
wedding in lockdown in hamirpur
दूल्हा दुल्हन - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में शादियों की रफ्तार थम सी गई है पर इन सब के बीच कुछ ऐसी भी शादियां हो रही हैं जो लॉकडाउन में दूसरों के लिए नजीर पेश कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को एक ऐसी शादी हुई। जिसमें लॉकडाउन के नियमों का पालन किया गया। यहां तक दूल्हा दुल्हन ने भी जयमाल की रस्म के समय एक मीटर का फासला रखा।
विज्ञापन


हमीरपुर के छानी बुजुर्ग में अनोखी शादी देखने को मिली। जहां सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के बाद बरातियों को सबसे पहले मास्क बांटे गए। छानी बुजुर्ग गांव निवासी वीरनारायण ने पुत्री प्रिया की शादी ग्राम छानी खुर्द निवासी कामता प्रसाद पांडेय के पुत्र शिवाकांत से तय हुई थी।
विज्ञापन


विवाह की तिथि 19 अप्रैल को लॉकडाउन के चलते सभी परेशान थे। तय महूर्त मे शादी करने के लिए युक्ति निकाली गई। दूल्हे के साथ मात्र पांच बराती विवाह संपन्न कराने पहुंच गए। वधु पक्ष ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए पहले सैनिटाइजर से बरातियों के हाथ साफ कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सभी को मास्क पहनाए गए। वरमाल से लेकर फेरों तक शिवकांत व प्रिया ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। जयमाल में इत्र की जगह सैनिटाइजर छिड़का गया। पंडित जी ने भी उचित दूरी का पालन करते हुए मंत्रोच्चार किया। कुल 10 लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ यह विवाह समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed