{"_id":"6a15ff4c3c0e200270069470","slug":"weather-will-change-after-two-days-possibility-of-rain-kanpur-news-c-220-1-akb1002-143283-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना
Wed, 27 May 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 27 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कानपुर देहात। मौसम का मिजाज फिलहाल तल्ख बना हुआ है। नौतपा के दूसरे दिन भी दिन में चटख धूप निकली। सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बाद मौसम में बदलवा का संकेत दिया है।
भीषण गर्मी पड़ने से जनजीवन बेहाल है। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसर जाता है तो सड़कें सूनी हो जाती हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सात किमी की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चली। तेज धूप के चलते ये हवाएं गर्म होकर लू में बदल गईं। इससे राहगीर खासे परेशान हुए।
वहीं, सोमवार रात न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि 29 मई से 31 मई के मध्य आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने और तेज हवा हवाओं के चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।