फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Weather changed suddenly, temperature came down and humidity increased

Weather Update: अचानक बदला मौसम, तापमान नीचे आया और नमी बढ़ी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 22 May 2025 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 06:53 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: 24 घंटे में दिन का पारा 3.6 डिग्री और रात का 7.4 डिग्री गिरा। सामान्य औसत से दोनों तापमान नीचे आए।

विज्ञापन
Weather Update: Weather changed suddenly, temperature came down and humidity increased
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर से आ रहीं चक्रवाती हवाओं से कई और चक्रवात मिल गए और अचानक मौसम बदला। 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चली, बादल गरजे और बुधवार-गुरुवार देर रात प्री मानसूनी बारिश हो गई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 24.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पांच दिन और मौसम में ऐसे ही बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम बदलने और बारिश होने से दिन और रात के तापमान सामान्य औसत से भी नीचे आ गए। दिन का तापमान सामान्य औसत से 40.4 डिग्री से 6.3 डिग्री नीचे आ गया। इसी तरह रात का तापमान सामान्य औसत 25.8 डिग्री से 5.2 डिग्री नीचे आया है। 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री नीचे गिरा है। सुबह के समय माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़कर 84 हो गया। दोपहर को माहौल में 55 प्रतिशत नमी रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है और आगे बढ़ रहा है। इससे छोटे-छोटे अन्य चक्रवात जुड़ गए तो माहौल में नमी बढ़ी है। इससे बादल बने और तेज हवाएं चलीं। बारिश हो गई। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी सिस्टम बन रहा है। इसका असर 28 मई से आने की संभावना है। कानपुर परिक्षेत्र में इसका असर 30 मई को आ सकता है। ये प्री मानसूनी सिस्टम बन रहे हैं। इसमें कई हवाएं एक साथ मिल जाती हैं और मौसम में अचानक बदलाव आ जाता है। ऐसा माहौल अभी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 34.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 20.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed