फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Sky will remain clear for five days in many cities of UP, heat will increase

Weather Update: यूपी के कई शहरों में पांच दिन आसमान साफ रहेगा, तपिश बढ़ेगी

Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो पांच दिन आसमान साफ रहेगा और तपिश बढ़ेगी। थार मरुस्थल की हवाएं गर्मी और बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
Weather Update: Sky will remain clear for five days in many cities of UP, heat will increase
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान साफ हो गया है, अब गर्मी अपना रंग दिखाएगी। अगले पांच दिनों में गर्मी के अधिक बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ नमी भी घटेगी। उमस में कमी आएगी लेकिन गर्म हवा के थपेड़े लगेंगे। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 11 जून तक मानसून रुका रहेगा। इसके आगे बढ़ने पर मौसमी गतिविधियां बदलेंगी, तब तक गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन


शनिवार को अधिक तापमान 40.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पर रहा। सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 50 फीसदी रहा लेकिन दोपहर को घटकर 29 पर आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि 40 प्रतिशत कम नमी सेहत के लिए प्रतिकूल होती है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल समेत पूरे उत्तर भारत गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी।
विज्ञापन

Weather Update: Sky will remain clear for five days in many cities of UP, heat will increase
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
तापमान में बढ़ोतरी के साथ नमी घटने से उमस कमी होगी। शुष्क हवा वातावरण की नमी घटाएगी। धूल भरी हवाओं की गति भी बढ़ेगी। इनकी रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा हो सकती है। उन्होंने बताया कि 11 जून तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। 12 जून से हवाओं का चक्रवाती घेरा पूर्वोत्तर राज्यों में बनेगा।

Weather Update: Sky will remain clear for five days in many cities of UP, heat will increase
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा जिससे मानसून आगे बढ़ेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

तापमान
अधिकतम-40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed