फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Now the night temperature has dropped by five degrees

Weather Update: रात का पारा पांच डिग्री गिरा, कोल्ड डे शुरू, प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा कानपुर

Thu, 02 Jan 2025 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 06:32 PM IST
सार

Kanpur Weather News: अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 और न्यूनतम 4.8 डिग्री  सेल्सियस  कम हुआ। मौसम विभाग की मानें तो तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Weather Update: Now the night temperature has dropped by five degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गए। इसके साथ ही कोल्ड डे की शुरुआत हो गई। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से पांच डिग्री पर आ गिरा। प्रदेश में रायबरेली का फुरसतगंज का तापमान 4.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। इस तरह कानपुर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जब अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 4.4 डिग्री कम हो और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाए तो इसे कोल्ड डे माना जाता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 4.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री नीचे चला गया। इसके साथ ही सन शाइन आवर लगातार 10वें दिन शून्य रिकाॅर्ड किया गया। धूप खिली जरूर लेकिन इतनी नाजुक रही कि सन शाइन रिकॉर्डर का कॉर्ड नहीं जल पाया। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम के साथ आ रही समुद्री नमी ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे लोगों की कंपकंपी छूटी।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। तापमान की स्थिति यही रही तो आने वाले दिन भी कोल्ड डे होंगे। पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से नमी बढ़ेगी और बादलों की आवाजाही तेज होगी। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भूमध्य रेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं नीचे की ओर चल रही हैं। चक्रवाती घेरा और जेट स्ट्रीम से माहौल में लगातार नमी आ रही है। इस वजह से बादल बने हुए हैं। इससे गलन वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर पश्चिमी हवाएं हिमालयी ठंडक को मैदानी इलाकों में ला रहीं हैं। इनकी निरंतरता बनी रही और गति तेज हुई तो मैदानी इलाकों में शीत लहर तेज हो जाएगी।
Trending Videos

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। दो-तीन दिन में इसके हिमालयी क्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभों के निकल जाने के बाद हिमालयी ठंड उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ तेजी से आएगी। इस दौरान कोहरा बना रहेगा। गुरुवार को सुबह सात बजे दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान पर 220 मीटर रही।

तापमान
अधिकतम - 15.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 5 डिग्री सेल्सियस
 

यह रखें ध्यान
- मॉर्निंग वॉक के लिए न जाएं
- घर में व्यायाम और प्राणायाम करें
- पुराने रोगी घर में रहें, धूप निकलने पर बाहर जाएं
- कोहरे में बाहर निकलें तो मास्क लगाए रहें
- देर रात की पार्टियों में जाने से परहेज करें
- रात में छोटे बच्चों को लेकर बाहर न निकलें
- अगर जरूरी नहीं तो यात्रा पर बच्चों को लेकर न जाएं
- कमरा गर्म रखें, आयल वाले ब्लोअर का इस्तेमाल करें
- सोने के एक-डेढ़ घंटे पहले डिनर ले लें, हल्का भोजन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed