{"_id":"679bbb3e52cb55223a08ec94","slug":"weather-update-if-clouds-come-temperature-will-rise-by-two-degrees-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बादल आए तो दो डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बादल आए तो दो डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 30 Jan 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:17 PM IST
सार
Kanpur Weather News: सीएसए के मौसम विभाग की मानें तो एक और पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। आने वाले दो दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है
विज्ञापन
खिली धूप में फुटबॉल खेलती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बादल आए तो तापमान एक-दो डिग्री और बढ़ेगा। सीएसए के मौसम विभाग अनुमान है कि आसमान हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। एक और पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। इससे हवा की रफ्तार सुस्त पड़ गई और दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदल कर दक्षिणी पश्चिमी हो गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य 23.5 डिग्री से 3.3 डिग्री अधिक रहा है।
लेकिन रात में आसमान साफ रहने की वजह से रात का तापमान सामान्य 8.8 डिग्री से 2.2 डिग्री कम रहा है। विभाग का अनुमान है कि उतार-चढ़ाव की स्थिति अभी बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ तीन फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से हवा की रफ्तार सुस्त हुई है। इससे आने वाले दो दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फरवरी में भी ठंड बने रहने का अनुमान है। जेट स्ट्रीम अभी नीचे बनी हुई हैं।
तापमान
अधिकतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6.6 डिग्री सेल्सियस