फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather took a turn, crops benefited from light rain

Kanpur News: मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से फसलों का फायदा

Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, crops benefited from light rain
कानपुर देहात। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। देर रात बादल छाने से रविवार भोर में हल्की बारिश हुई। 2.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इससे रबी सीजन की फसलों को फायदा हुआ है। इधर दिन में गलन से फिलहाल राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम के करवट लेने की संभावना पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने जताई थी। शनिवार देर रात इसका असर दिखा। उमड़ घुमड़ कर आसमान में बादल छा गए। इसके बाद रविवार भोर में हल्की बारिश हुई। रुक रुक कर यह बारिश सुबह तक हुई। सुबह बादलों की वजह से सूरज की लुका छिपी जारी रही। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई। इससे दिन का तापमान सामान्य रहा। धूप निकलने से गलन कम रही। इससे लोगों को राहत हुई।
विज्ञापन

इधर हल्की बारिश से रबी सीजन की गेहूं, जौं, सरसों, लाही, चना, मटर व हरी सब्जी की फसलों में फायदा है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि हल्की बारिश हुई है। इससे फसलाें को संजीवनी मिल गई है। पत्तियों पर जमा धूल आदि साफ हो गई। इससे पत्तियों में प्रकाश संशलेषण की प्रक्रिया तेज होगी। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा व बादल छाए रहने से सोमवार को तेज हवाओं के चलने संग ओलावृष्टि व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
फिलहाल दवा का छिड़काव न करें किसान
मौसम के करवट लेने और बारिश की संभावना को लेकर जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने किसानों से फिलहाल दवा का छिड़काव न करने को कहा है। उन्होंने बताया कि कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए अभी मौसम अनुकूल नहीं है। बारिश होने पर फसलों में छिड़की दवा बारिश संग बह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed