फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather

फसल की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड से मौत

Mon, 21 Dec 2020 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
weather
बलजीत का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में शनिवार की रात लाही के फसल की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। वह खेत में गिर गए थे। परिजन उन्हें कस्बे के निजी डॉक्टर के यहां ले गए थे। बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हिम्मतपुर गांव निवासी किसान बलजीत (62) शनिवार की रात नलकूप से लाही की फसल की सिंचाई करने गए थे। वहां अचानक गिर गए। वह बुरी तरह से कांप रहे थे। यह देख नलकूप संचालक सर्वेश ने उनके घर मेें सूचना दी। परिजन तत्काल रसधान कस्बा के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने ठंड लगने से मौत होने की बात कही। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। रविवार को गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बेटे ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी लेखपाल अमर पाल को दी थी। उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ न मिलने की बात कह पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इस लिए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लेखपाल ने मृतक के बेटे के आरोपों को गलत बताया। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि किसान के मौत होने की जानकारी मिली है। अभी ठंड से मौत की बात स्पष्ट नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed