{"_id":"5fd3cc278ebc3e41d57c2dd7","slug":"weather-akbarpur-news-knp5993674176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
कोहरे के कारण हाईवे पर लाइट जलाकर रेंगते वाहन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में सर्दी बढने के साथ ही लगातार दो दिन से कोहरे की धुंध अधिक बढ़ रही है। कोहरे का अधिक होने का प्रभाव यातायात पर भी हो रहा है। हाईवे पर वाहनों को लाइट के सहारे धीमी रफ्तार में निकलना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंबित चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 13 दिसंबर को छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार की भोर घने कोहरे की धुंध के साथ हुई। कोहरा छाने से सर्दी बढ़ी। बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। यातायात भी प्रभावित रहा। कोहरे की धुंध के कारण सामने दस मीटर का फासला भी दिखाई नहीं दिया। हाईवे के अलावा अन्य मार्गों पर चालकों को लाइटें जलाकर धीमी रफ्तार के साथ एक दूसरे का सहारा लेकर लाइन के साथ चलना पड़ा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कोहरे की धुंध बढ़ने के साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हालांकि शुक्रवार को कोहरे के कारण कहीं से दुर्घटना की सूचना नहीं मिली। लेकिन हाईवे पर हो रही अवैध पार्किंग और कट कोहरे में दुर्घटना की वजह बन सकते है। हाईवे के किनारे पर स्थित अधिकतर ढाबे व पेट्रोल पंपों के सामने वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।