{"_id":"599c87f54f1c1b09158b473f","slug":"weapon-factory-caught-at-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में 15 साल से चल रही थी असलहा फैक्ट्री, ऐसे हुआ भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में 15 साल से चल रही थी असलहा फैक्ट्री, ऐसे हुआ भंडाफोड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के टड़ियावां पुलिस ने पहाड़पुर गांव के साखिन मजरे में चल रही असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके पर बड़ी तादाद में तमंचा बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद किए हुए हैं। छह कारतूस मेड इन फ्रांस हैं। इससे अलर्ट हुई पुलिस ने आतंकी कनेक्शन से जोड़कर भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर मिले तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि तीनों करीब 15 साल से असलहा फैक्ट्री चला रहे थे।
तमंचे और उपकरण बरामद
मुखबिर की सूचना पर एसओ ओपी तिवारी ने सोमवार रात पहाड़पुर गांव के साखिन मजरा में संतराम के घर पर छापा मारा। मकान की कच्ची कोठरी से संतराम के अलावा अखिलेश और सुभाष पांडेय मिले। तीनों को धर दबोचा गया। कोठरी में असलहा बनाने के उपकरण, 315 बोर के पांच तमंचे, 312 बोर का एक तमंचा, एक अद्धी, एक बंदूक व कुछ कारतूस बरामद मिले। इसमें 312 बोर के छह कारतूस मेड इन फ्रांस के हैं। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर ने बताया कि कारतूस कैसे यहां तक पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

15 साल से टड़ियावां के साखिन में चल रही थी फैक्ट्री
एएसपी ने बताया संतराम असलहा फैक्ट्री का मुखिया है। पूछताछ में उसने बताया कि असलहा बनाने के अलावा उनकी खरीद फरोख्त भी करता था। इन असलहों की बिक्री 3000 से 5000 तक में करता था। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी जानकारी में आए हैं। पुलिस ने अभी इन नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया कि इन लोगों की पूरी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मेड इन फ्रांस कारतूसों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं। असलहों की सप्लाई का नेटवर्क कहां तक फैला है, यह देखा जा रहा है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने थाना पुलिस को सराहनीय काम के लिए पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।