फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   We will strengthen the youth by training them under Veer Hindu, Vijayeta Hindu: Praveen Togadia

वीर हिंदू, विजेता हिन्दू के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर करेंगे मजबूत : प्रवीण तोगड़िया

Tue, 28 Apr 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
We will strengthen the youth by training them under Veer Hindu, Vijayeta Hindu: Praveen Togadia
रूरा। वीर हिंदू, विजेता हिंदू अभियान के तहत हजारों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में संगठन, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को विकसित करना है। ये बातें सोमवार दोपहर रूरा और अकबरपुर में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कही। दोपहर में वह अकबरपुर में अमर यादव के घर पहुंचे। यहां पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तिगाई गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अखिल दुबे, रूरा आरओबी पुल के पास बनीपरा ग्राम प्रधान रोहित सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद बनीपारा गांव पहुंचे। कहा कि जल्द ही कानपुर में एक अस्पताल खोला जाएगा। जिसमें गरीब हिंदुओं को निशुल्क उपचार की व्यवस्था रहेगी। देर रात आठ बजे के करीब वह देर काशीपुर गांव के पूर्व जिलापंचायत सदस्य अनिल सिंह गौर के यहां उन्होंने प्रवास किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर, पुतुवा तिवारी, नमन सिंह, कौशल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed