{"_id":"687bf189e1c046f0ce0d2256","slug":"we-will-fight-for-the-respect-and-problems-of-teachers-pradeep-tiwari-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-129314-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के सम्मान और समस्याओं के लिए करेंगे संघर्ष : प्रदीप तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के सम्मान और समस्याओं के लिए करेंगे संघर्ष : प्रदीप तिवारी
Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बड़ा पद बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। शिक्षकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष किया जाएगा। ये बातें शनिवार दोपहर बाद बीएसए दफ्तर में शैक्षिक महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कही।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी का शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। रायपुर की सीमा पर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सरवनखेड़ा और मैथा से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री का विजय जुलूस कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यहां मलासा और अमरौधा के शिक्षकों ने माल्यार्पण कर और प्रतीक चिह्न सौंपे। इसके बाद वह बीएसए कार्यालय पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि समस्याओं को लेकर वह प्रदेश स्तर तक संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध हैं। शिक्षकों की लंबित समस्याएं जल्द निस्तारित कराई जाएंगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ निर्णय लिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रताप कटियार, जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने उनके संघर्षों की प्रशंसा की। यहां कानपुर नगर के महामंत्री सुयश शुक्ल, देहात महामंत्री सुनील सचान, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. इंद्र कुमार, संत कुमार दीक्षित आदि रहे।