फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   we should know advantage and disadvantage of social media

...तो मुसीबत में डाल सकती है फेसबुक और वॉट्सऐप चैटिंग, शायद आपको पता न हों ये बातें

Fri, 01 Dec 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
we should know advantage and disadvantage of social media
जानकारी देते सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया विचारों को रखने का सशक्त माध्यम है लेकिन अनजाने व्यक्ति से फेसबुक और वॉट्सऐप पर चैटिंग से यह आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। फेसबुक और वॉट्सऐप पर आप किसी कीमत पर फोटो अपलोड न करें। ये बातें गुरुवार को हरदोई जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर ने कहीं। 
विज्ञापन




 

आपका नासमझी भरा एक कदम आपको परेशानी में डाल सकता है

we should know advantage and disadvantage of social media
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी ने छात्राओं से कहा कि आपका नासमझी भरा एक कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। माता पिता की बात जरूर सुनें। उसके बाद ही कोई फैसला लें। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानून, ट्रैफिक नियमों के बारे में भी बताया।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें कॉल मिलेगी मद्द 

we should know advantage and disadvantage of social media
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर, साथ में प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्हाेंने कहा कि कंप्यूटर व एंड्रायड मोबाइल ऐसा सिस्टम है इस पर जो लिख दिया जाए वह अमिट हो जाता है। फोरेंसिक जांच में सब कुछ सामने आ जाता है। उन्होंने फेसबुक और वॉट्सऐप पर चैटिंग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिसे जानते हाें उसी को अपना दोस्त बनाएं। किसी के बहकावे में न आएं। कानून का प्रयोग किसी को परेशान करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।



 
विज्ञापन

सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किए है

we should know advantage and disadvantage of social media
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने 1090, 181 आदि टोल फ्री नंबर जारी किए है। इन नंबरों पर कॉल करने पर महिलाओं को पुलिस सहायता तुरंत मिलेगी। इसके अलावा छात्राएं मुसीबत में होने पर यूपी 100 डायल कर सकती है और उन्हें सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed