फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging on Mainawati Marg; accidents occurring due to potholes.

Kanpur News: मैनावती मार्ग पर भरा पानी, गड्ढों की वजह से हो रहे हादसे

Tue, 06 Oct 2026 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Mainawati Marg; accidents occurring due to potholes.
कानपुर। मैनावती मार्ग पर हुए जलभराव ने लोगों की राह दुश्वार करने के साथ हादसों का भी रास्ता खोल दिया है। पानी में डूबे गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने से हर रोज हादसे हो रहे हैं। कभी ई-रिक्शा पलट रहा है तो कभी दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दो माह से पानी की मार झेल रहे मकड़ीखेड़ा, मैनावती मार्ग और आसपास के इलाकों के लोगों की मुश्किलें बारिश के साथ फिर बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र में करीब 35 हजार आबादी प्रभावित है, जबकि 100 से 150 परिवार घरों में पानी भरने के कारण ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां पनाह लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



ख्योरा से मैनावती जाने वाला मुख्य मार्ग सबसे ज्यादा बदहाल है। पानी भरने से सड़क में हुए डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते। सोमवार को सिंहपुर से मैनावती की ओर आ रहा ई-रिक्शा पानी भरे गड्ढे में फंसकर पलट गया। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना कई ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन गड्ढों में फंसकर पलट रहे हैं। चौबेपुर और मंधना की ओर से आ रहे पानी तथा मकड़ीखेड़ा नाला ओवरफ्लो होने से मैनावती मुख्य मार्ग, आशाराम आश्रम के सामने, सीएनजी पंप मार्ग, आम्रपाली अपार्टमेंट मार्ग, गैस गोदाम मार्ग, रामजनकी मंदिर मार्ग, मकड़ीखेड़ा, सुखऊपुरवा, बिहारी पुरवा, ख्योरा कछार और नई बस्ती समेत कई गलियां जलमग्न हैं। कई घरों के अंदर तक गंदा पानी पहुंच गया है। एनआरआई सिटी के सामने पूरी बस्ती जलमग्न है।
विज्ञापन





नहीं हटाई सिल्ट और जलकुंभी, फिर गई नाले में

मैनावती मुख्य मार्ग पर दुकान किए लोगों ने बताया कि करीब एक माह पहले मकड़ीखेड़ा कच्चे नाले की सफाई के बाद निकली सिल्ट और जलकुंभी सड़क पर ही छोड़ दी गई थी जो अब तक नहीं हटाई गई है। यह फिर से पानी के साथ नाले में चली गई है। इससे भी जलनिकासी बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सभी पंप नहीं चलाए जा रहे

पानी निकासी के लिए लगाए गए नगर निगम के सभी पंप नहीं चल रहे, जिससे जलभराव खत्म नहीं हो रहा। 15 दिन से स्थिति और खराब है। - सुभाष चंद्र गुप्ता, मैनावती मार्ग


कई घरों में भरा है पानी

कई घरों के अंदर तक पानी भर गया है। एनआरआई सिटी के सामने पूरी बस्ती डूबी है। कई परिवार रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं। - अशोक कुमार, मैनावती मार्ग

दो माह से बोहनी तक नहीं हुई

प्लाइवुड की दुकान चलाते हैं। जलभराव की वजह से दो माह से दुकान पर बोहनी तक नहीं हुई। हर महीने 15 हजार रुपये किराया देना पड़ रहा है। -सतीश, ग्वालटोली

गिरकर हो गए घायल

मैनावती मुख्य मार्ग पर एक दुकान के सामने दो दिन पहले पानी भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया था। इससे पैर में चोट आई है। -नरेश, मैनावती मार्ग





मैनावती मार्ग पर करीब ढाई फीट पानी घटा है। मुख्य मार्ग लगभग खाली हो गया है। गलियों में भी पानी कम है। लगातार सात पंप चलाकर पानी निकाला जा रहा है। एक-दो दिन में पूरी तरह पानी निकल जाएगा। -आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, जोन-6, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed