फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging in underpass, teenager crossing railway line dies after being hit by goods train

अंडरपास में जलभराव, रेल लाइन पार कर रहे किशोर की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत

Sun, 17 Oct 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in underpass, teenager crossing railway line dies after being hit by goods train
सत्यम की मौत पर गमगीन बैठे परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
झींझक। रानेपुर गांव से मालभाड़ा लाइन पार कर खेत जा रहे किशोर की डाउन लाइन की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। अंडरपास में जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी कक्षा छह का छात्र सत्यम (16) पुत्र सिपाही लाल गांव के पास बने अंडरपास में जलभराव होने के कारण रेलवे लाइन पार कर खेत पर जा रहा था।
विज्ञापन

मालभाड़ा लाइन के खंभा नंबर 559-28 व 32 के बीच डाउन लाइन पार करते समय सत्यम मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर मां रेखा, भाई शिवम व मनीष रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो अंडरपास में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने मालभाड़ा अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने अधिकारियों के संज्ञान मेें लाकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। जिस पर लोग शांत हुए।
मृतक के पिता सिपाही लाल व गांव के कमलेश, जयमंगल सिंह, बना सिंह, राम सिंह आदि ने बताया कि उनके खेत रेलवे लाइन की दूसरी तरफ हैं। अंडरपास में करीब चार फीट पानी भरा है।

मालभाड़ा के अधिकारी व कर्मचारी इसकी निकासी पर ध्यान नहीं दे रहे। जिसके कारण लोगों को खेत पर जाने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। चौकी प्रभारी कंचौसी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि अंडरपास से पानी निकलवाने के लिए मालभाड़ा के अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed