फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging in the town and market due to half an hour of rain

Kanpur News: आधे घंटे की बारिश में कस्बे व बाजार में जलभराव

Thu, 24 Jul 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the town and market due to half an hour of rain
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र में बुधवार को महज आधे घंटे की तेज बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के काम की पोल खोलकर रख दी। बारिश के चलते कस्बे के सदर बाजार, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को गंदे पानी में घुसकर आना जाना पड़ता है। वहीं मोहल्ला अहीर टोला, रेलमंडी, लुधपुरा, मोहन की मढैया, रामलीला मार्ग और कोठी कैस्त समेत कई इलाकों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया, जिससे गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन


कस्बे के लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालों और नालियों की सफाई अतिक्रमण के चलते नहीं हुई है। यही कारण है कि तेज बारिश होते ही कुछ देर में ही हर ओर जलभराव हाे जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार वह नगरपालिका से नालों पर से अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन लगातार इसकी अनसुनी की जा रही है।
विज्ञापन

नपा कर्मी सिर्फ सफाई की औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं। यही कारण है कि जरा सी बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन जाती है और कस्बे के लोगों को इस मुसीबत का सामना करना पड़ता है। बुधवार को हुई बारिश से मोहन की मड़ैया और लुधपुरा में सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोतवाली के सामने की सड़क पर भी पानी भर गया, जिससे बाजार आने जाने वाले लोग मुश्किल में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के गौरव दुबे, सतेंद्र, मोहन गुप्ता, रामाधार, रामानंद, शिव जी, मोनू , मनोज, सुरजीत, हरिओम, रामविर्ज़ ब्रह्मानंद , महेश,पंकज, विनीत आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले-नालियों की सफाई कराई जाए और अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, जिससे आगे लोगों को इस गंभीर जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed