फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water tank operators neck cut with a saw. said in gestures there were two people police investigation Started

Auraiya: पानी टंकी के ऑपरेटर की आरी से काटी गर्दन…सैफई रेफर, इशारों में कहा- दो लोग थे, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jan 2025 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:15 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पानी की टंकी के ऑपरेटर की गर्दन आरी से काटी गई। गंभीर हालत में युवक को सैफई रेफर कर दिया गया है। दरोगा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Water tank operators neck cut with a saw. said in gestures there were two people police investigation Started
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर में पानी टंकी के ऑपरेटर का कार्य करने वाले हिमांशु (32) की मंगलवार रात किसी ने आरी से गर्दन काट दी। सुबह छोटे भाई प्रियांशु के पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन घायल हिमांशु को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली है। हिमांशु इस बीच दर्द से कराहते हुए इशारे में पुलिस को दो लोगों के होने की बात कही। हालांकि वह कुछ बोल नहीं सका। भाई प्रियांशु ने बताया कि आरी से गर्दन काटी गई है। मौके पर आरी मिली है। दरोगा सुधीर भारद्वाज पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed