फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water supply from the barrage to the southern region was halted from January 28 to February 8.

Kanpur News: 28 जनवरी से आठ फरवरी तक बैराज से दक्षिणी क्षेत्र में पानी आपूर्ति ठप

Sun, 25 Jan 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Water supply from the barrage to the southern region was halted from January 28 to February 8.
कानपुर। गंगा बैराज जल शोधन संयंत्र से 28 जनवरी से आठ फरवरी तक दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। 12 दिवसीय शटडाउन के दौरान कंपनीबाग चौराहे से दक्षिणी क्षेत्र तक बिछाई जा रही नई मुख्य पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




जल निगम शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बारादेवी मंदिर तक बिछी पुरानी पाइपलाइन के समानांतर लोहे (एमएस) नई पाइपलाइन बिछा रहा है। कंपनीबाग चौराहे से सीटीआई तिराहा तक यह कार्य पूरा हो चुका है। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के अनुसार, नई पाइपलाइन मछली मंडी से निरालानगर तक पांच स्थानों पर जोड़ी जाएगी। जल निगम ने 12 दिन का शटडाउन लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गंगा बैराज से दादानगर फ्लाईओवर और फूलबाग तक पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पानी का भंडारण कर लें और सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन

इन स्थानों में जोड़ी जाएगी मुख्य पाइपलाइन

मछलीमंडी, साकेत नगर, दक्षिण द्वार, बारादेवी, पराग डेयरी के सामने, दीप टॉकीज तिराहा, निराला नगर जोनल पंपिंग स्टेशन के पास,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed