फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water shortage in 25 neighborhoods in the southern part of the city will be resolved within two to three days.

Kanpur News: दक्षिण के 25 मोहल्लों में दो-तीन दिन में दूर होगी पानी की किल्लत

Sat, 24 Oct 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in 25 neighborhoods in the southern part of the city will be resolved within two to three days.
कानपुर। दक्षिण के करीब 25 मोहल्लों में पानी की किल्लत दो से तीन दिन में दूर होने की उम्मीद है। ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति न मिलने के कारण जल निगम ने पांच नवंबर तक प्रस्तावित शटडाउन टाल दिया है। अभी रावतपुर से कंपनीबाग मार्ग पर पाइपलाइन में एक जगह लीकेज मिला है जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। त्योहार बाद नई-पुरानी लाइन का इंटरकनेक्शन होगा।
विज्ञापन



जल निगम ने रावतपुर तिराहे से कंपनीबाग तक करीब 15 किलोमीटर लंबी, 1500 मिलीमीटर व्यास की नई एमएस फीडरमेन लाइन बिछाई है। कनेक्शन और गैप क्लोजिंग के लिए गुरुवार सुबह गंगा बैराज जलशोधन संयंत्र बंद किया गया था। इससे रावतपुर, ऊंचा पार्क (शास्त्रीनगर), काकादेव, पांडुनगर, फजलगंज, गीतानगर, रावतपुर, शास्त्रीनगर, सर्वोदय नगर, काकादेव, विजय नगर, पांडूनगर, फजलगंज, जूही, गोविंदनगर, बर्रा समेत 25 मोहल्लों में जलापूर्ति बंद है।
विज्ञापन


जलनिगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि फिलहाल शटडाउन टाल दिया गया है। लाइन में मिले लीकेज को दो से तीन दिन में ठीक कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएं। लोगों की समस्या को देखते हुए कुछ इलकों में सात टैंकर पानी भेजा गया है। टैंकर के लिए लोग हेल्पलाइन 9235553826 और 9235553827 पर संपर्क कर सकते हैं। उधर बैराज प्लांट से उत्तर में फूलबाग, पटकापुर, सिविल लाइंस, कमला टावर समेत 18 मोहल्लों में शुक्रवार सुबह से जलापूर्ति शुरू कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed