फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water proof pandal will be made for the President

राष्ट्रपति के लिए बनेगा वाटर प्रूफ पांडाल

Sun, 20 Jun 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Water proof pandal will be made for the President
कानपुर देहात/पुखरायां। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहली बार अपने पैतृक गांव आने का कार्यक्रम तय होने के बाद पुखरायां कस्बे में भी तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं। आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रपति से लोगों की मुलाकात के लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाया जाएगा। मैदान में भरे पानी की निकासी का भी इंतजाम भी किया जा रहा है। वहीं हैलीपैड बनाने के लिए कॉलेज के मैदान में सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

पुखरायां में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को देखते हुए अफसर तैयारियों में जोर लगाए हुए हैं। शनिवार को आरएसजीयू इंटर कॉलेज के मैदान में पानी भरा होने के कारण उसकी निकासी का इंतजाम कराया गया। कार्यक्रम में बारिश का खलल न पड़े, इसके लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जहां राष्ट्रपति लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

लोगों की संख्या का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। सूची बनाए जाने का कार्य चल रहा है। वहीं डिग्री कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाया जाएगा। जहां तीन हैलीकॉप्टर उतरेंगे। नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को जेसीबी मशीन से हेलीपैड स्थल की साफ-सफाई करते रहे। रोड के दोनों तरफ नालियों की सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से राष्ट्रपति अपने मित्र सतीश मिश्र के घर मिलने जाएंगे। रास्ते में कोई खामी न रहे, इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। तहसीलदार रामशंकर वर्मा और नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने हेलीपैड के लिए की जा रही साफ सफाई का जायजा लिया। जमीन समतल करने और बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे।
पार्थ बंसल ने राष्ट्रपति से मिलने की जताई इच्छा
कानपुर देहात/पुखरायां। कानपुर देहात का देश में नाम रोशन करने वाले पुखरायां के वैज्ञानिक पार्थ बंसल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की इच्छा जताई है। उन्हें पार्किंसन रोगियों के लिए स्टिक बनाने पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार साल 2020 से सम्मानित किया जा चुका है।
पुखरायां के संदीप बंसल के बेटे पार्थ बंसल ने पॉर्किंसन बीमारी से पीड़ित अपनी दादी सुषमा अग्रवाल के लिए छड़ी का निर्माण किया था। जिसके लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 2016 में डॉ. अब्दुल कलाम नवाचार पुरस्कार दिया था।
पार्थ के आविष्कार पर नोएडा के एपीजे स्कूल को भारत सरकार की ओर से अटल टिनकरिंग लैब के लिए 20 लाख का फंड दिया गया था। इसके बाद साल 2020 मेें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पार्थ को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से नवाजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलाकात कर सम्मानित किया था। पार्थ ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कई उपकरण भी बनाए हैं।
जिसमें आक्सीजन गैस के सिलिंडर का मास्क भी है। इससे ऑक्सीजन की बर्बादी रुकती है। पार्थ बंसल ने बताया कि गृह नगर में राष्ट्रपति के आगमन पर वह उत्साहित हैं। उनसे मिलने की इच्छा है। यह अनुमति मिलने पर ही संभव हो सकेगा। पार्थ के बाबा डॉ. केएन अग्रवाल, पिता संदीप बंसल व मां सपना बंसल का कहना है कि पार्थ को राष्ट्रपति से मिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
राष्ट्रपति से भाई-भाभी सहित मिलेंगे 44 करीबी
डेरापुर। परौंख आगमन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वाले परिजनों समेत अन्य 44 करीबियों की सूची जिला प्रशासन ने तैयार की है। जिसमें राष्ट्रपति के भाई रामस्वरूप भारती, प्यारेलाल, भाभी विद्यावती, परिवारी शिवकुमार समेत पिता का सम्मान पाने वालों में मोतीलाल गुप्ता, माता के रूप में सम्मानित होने वालीं सुशीला देवी, गुरु के रूप में सम्मानित विमल कुमार अग्निहोत्री शामिल रहेंगे।
इसके अलावा परौंख के ग्राम प्रधान संग्राम सिंह, रतनियापुर के सुलखान सिंह, खल्ला के रामनरेश यादव, नोनारी के प्रधान राहुल यादव, कपासी के धर्मेंद्र सिंह, राजू, मुर्रा के उमेश बाबू कुशवाहा, महोई के दिनेश चंद्र तिवारी, सनिहापुर के प्रधान सत्यजीत यादव, फत्तेपुर की प्रधान नन्ही देवी सहित नौ लोग मुलाकात करेंगे।

वहीं स्वागत समिति में परौंख के संग्राम सिंह, हर्षवर्धन सिंह, नरेंद्र द्विवेदी, राजकिशोर सिंह, भानुप्रताप सिंह, गोपाल सिंह, जसवंत सिंह, महेश सिंह, विजय पाल सिंह, जाकिर हुसैन, सुलेमान खां, धीरेंद्र कोविंद, विनय कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राजू भदौरिया, पप्पू बाजपेयी, बलवान सिंह, भोले सिंह, उमाकांत गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, भगवान दास संखवार, सुरेश सिंह, नितिन दोहरे, करुणेश प्रधान डेरापुर, अशोक कुमार, पातीराम, ऋषिकेश व मंगल सिंह राठौर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed