फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dry mouth tease hand pumps, taps defying show

सूखे हैंडपंप मुंह चिढ़ाते, नल दिखाते ठेंगा

Fri, 22 Apr 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dry mouth tease hand pumps, taps defying show
पटकापुर मंे मात्र एक हैंडपंप काम कर रहा है उससे पीला बदबूदार पानी आता है। - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ। नौबस्ता के हंसपुरम-2 सी सेक्टर में टंकी से बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में अगर सप्लाई वाले पानी से कपड़े धो दिए तो उनसे बदबू आने लगती है। ब्रह्मदेव चौराहे पर लगा हैंडपंप ही लोगों की प्यास बुझा रहा है। इस हैंडपंप से पानी ढोने के लिए लोग आटो और रिक्शे से आते हैं। हंसपुरम-2 के सी सेक्टर के लोगों ने बताया कि घर का नल खोलते ही गंदा और बदबूदार पानी आने लगता है। सप्लाई वाले पानी का इस्तेमाल फर्श साफ करने के काम आ रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि काफी देर के बाद अगर पानी साफ आता है तो वह पीने योग्य नहीं होता है। इसके अलावा क्षेत्र के अस्सी फीसदी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ब्रह्मदेव चौराहे पर लगा हैंडपंप ही पब्लिक के काम आ रहा है। यहां सुबह और शाम बर्तनों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।  
विज्ञापन

श्याम नगर पहुंची जलकल की टीम
कानपुर। श्याम नगर ई-ब्लाॅक में चौथे दिन भी पानी की समस्या बनी रही। गुरुवार को जलकल जोन-2 के अवर अभियंता बीडी राजपूत कर्मचारियों को लेकर पंप हाउस पहुंचे। खराब मोटर निकालने का काम हुआ। उसे रिपेयरिंग के लिए डाला गया है। 
विज्ञापन

  जेई ने बताया कि शार्ट सर्किट से मोटर खराब हुई है। विभाग के पास वैकल्पिक इंतजाम नहीं है। कोशिश की जाएगी             कि शुक्रवार से क्षेत्र की पानी की  समस्या खत्म हो जाए। बता दें कि ई ब्लाॅक पार्क पर बने पंप हाउस की मोटर रविवार शाम फुंक गई थी। इस पंप से क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति होती है। समस्या को बुधवार के अंक में अमर उजाला ने प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की स्थिति में नहीं हुआ सुधार
कानपुर। गंगा के जलस्तर में गुरुवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ। जलकल विभाग ने नदी में बनाए गए बंधे के सहारे भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से 24 घंटे में 21.3 करोड़ लीटर कच्चा पानी बेनाझाबर वाॅटर वर्क्स पहुंचाया। इस पानी को बैराज से मिले पानी के साथ शहर के 67 वार्डों में आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed