फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water level likely to rise further, alert issued

जलस्तर और बढ़ने की संभावना, अलर्ट जारी

Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water level likely to rise further, alert issued
पुखरायां। जलस्तर और बढ़ने की संभावना के चलते प्रशासन की ओर से सभी विभागों को अलर्ट जारी किया गया है। सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ को देखते हुए सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दिया जाए। किसी को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में न जाने दें। बाढ़ प्रभावित स्थानों पर पुलिस तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डिलौलियां बांगर के रास्ते में रेलवे पुल के पास यमुना नदी का पानी कटाव कर रहा है। यहां पर शुक्रवार को कुछ युवक बाढ़ का पानी देखने के लिए कटान वाले क्षेत्र में पहुंच गए। इस दौरान युवा मोबाइल से सेल्फी भी लेते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को वापस घर भेजा।
विज्ञापन

हिदायत दी कि बाढ़ क्षेत्र में न आएं। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि पानी बढ़ रहा है। इसलिए सभी विभागों के कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। पुलिस को जगह-जगह तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में न जाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के एक व्यक्ति की जगते हुए कटती है रात
मूसानगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव में ग्रामीणों की रात जाग कर कट रही है। लोगों को रात में जलस्तर बढ़ने का खतरा सताता रहता है। वहीं पानी में बह कर जहरीले कीड़ों के आने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण अजय कुमार, रामशंकर, मनोज कुमार, विजय निषाद ने बताया कि रात भर घर का एक सदस्य टार्च की रोशनी का अन्य साधन से जलस्तर की ऊंचाई को देखता रहता है। जिससे परिवारीजनों को समय से सजग किया जा सके। इस दौरान जहरीले कीड़े के भी पानी से आने का खतरा रहता है। (संवाद)
आज से बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राशन किट
मूसानगर। क्योटरा बांगर के शिवकुमार, जुगराज, अशोक, प्रेमचंद्र, उमेश, मोहनलाल, पथार के रामऔतार, मुखिया, छोटे, कालीचरन, सुरेश, माधव ने बताया कि उनके घर पूरी तरह डूब चुके हैं। अब छत में शरण ली है। प्रशासन की ओर से बटवाए जा रहे लंच पैकेट से पेट नहीं भर रहा है। सूखा राशन मुहैया कराया जाए तो छत पर ही उसे पका कर परिवार का पेट भरा जा सकता है।

एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि अभी तक पका भोजन मुहैया कराया जा रहा था। सूखा भोजन पहुंचाए जाने के इंतजाम कर लिए गए हैं। शनिवार को राशन किट प्रत्येक परिवार को पहुंचाई जाएगी। जिससे वह पांच से सात दिनों तक भोजन बना सकेंगे। तहसीलदार अनीता शेखर और नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी बाढ़ की निगरानी करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed