फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water flowing three times more than its capacity, hence the sinking dot drain

Kanpur News: क्षमता से तीन गुना बहता पानी, इसलिए धंसता डॉट नाला

Sat, 14 Mar 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water flowing three times more than its capacity, hence the sinking dot drain
कानपुर। ब्रह्मनगर इलाके में डॉट नाला बार-बार धंस रहा है क्योंकि इसमें क्षमता से तीन गुना ज्यादा पानी बह रहा है। इसी वजह से नगर निगम अब इसका कंसल्टेंट से सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी गई है।
विज्ञापन

ब्रिटिश शासन के समय में नाला बनाया गया था। इसकी डिजाइन क्षमता 45 एमएलडी मिलियन लीटर प्रतिदिन है लेकिन अभी इसमें बरसात के समय लगभग 120 एमएलडी तक दूषित पानी पहुंच जा रहा है। अक्तूबर में औसतन 87 एमएलडी, नवंबर में 77 एमएलडी और दिसंबर में 83 एमएलडी पानी डॉट नाले से रोज बहा था। बार-बार नाला धंसने से यातायात बाधित होता व व्यापार में भी नुकसान होता है। नाले के आसपास घरों के धंसने का खतरा रहता है। मरम्मत में कई महीने लग जाते हैं। नगर निगम के अधिकारियों के सर्वे में यह बात सामने आई है। मुख्य अभियंता को भेजी रिपोर्ट में सुझाव दिया कि मरम्मत से सिर्फ काम नहीं चलेगा। बड़ी पाइपलाइन बिछाई जाए तो स्थायी समाधान हो सकता है। इसके लिए आईआईटी की तकनीक की मदद ली जाएगी। उनके निर्देश पर ही कंसल्टेंट का चयन होगा। इसके बाद पता चलेगा कि लाइन कहां से किस तरह मोड़ कर बिछाई जानी है।
विज्ञापन

----
नाले की जानकारी
लंबाई 2200 मीटर
चौड़ाई 10 मीटर
गहराई: 15 फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed