{"_id":"61045bb88ebc3e73f5121dd5","slug":"water-filled-in-hundred-houses-of-rura-due-to-cutting-of-rajbha-akbarpur-news-knp643383570","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा कटने से रूरा के सौ घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा कटने से रूरा के सौ घरों में भरा पानी
विज्ञापन
रूरा। कस्बे से निकला दायां रजबहा शुक्रवार सुबह बारिश के चलते ओवरफ्लो होकर कट गया। इससे गांधीनगर मोहल्ला पूरी तरह जलमग्र हो गया और करीब सौ घरों में पानी भर गया। नहर विभाग को सूचना देने पर रजबहा का शटर बंद कराया गया। दोपहर बाद पानी कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार तड़के बारिश के चलते कस्बे से निकली रामगंगा नहर उफान पर आ गई। जिसके चलते नहर से जुड़े सभी रजबहा व खारजा बंबा के शटर खोल दिये गए। इसी दौरान कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले के कब्रिस्तान के समीप से निकले दायां रजबहा ओवरफ्लो होकर अचानक कट गया। तेज बहाव के साथ मोहल्ले में पानी घुसने लगा। अचानक पानी का तेज बहाव आने से लोगों में हड़कंप मच गया।
लोग बाढ़ आने की आशंका से घरों में रखा सामान ऊंची जगहों पर रखने लगे। मोहल्ले के इरफान अली, किस्मतुन बेगम, शफीक आदि ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से रजबहा कटा है। मोहल्ले के लोगों ने नहर कोठी पहुंच कर सूचना नहर विभाग के कर्मियों को दी। जिसके बाद रजबहा का शटर बंद किया गया और पानी का बहाव कम हुआ।
विज्ञापन
डेरापुर के 24 मकानों में चार फीट तक भरा पानी
डेरापुर/रनियां। तेज बारिश से कस्बे के कृष्णानगर व सहयोगी नगर में करीब 24 मकानों में तीन से चार फीट पानी भर गया। जलभराव को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर ईओ सुरेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की बाउंड्री को जेसीबी से तुड़वाकर नाला खुदाई का काम शुरू कराया गया।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विवेक कुशवाहा ने बताया कि नाला खुदाई से गेस्ट हाउस में बने दो सीवर टैंक व प्लांटेशन के लिए लगाए गए ढाई सौ पौधे भी बर्बाद हो गए हैं। कुछ पौधों को दूसरी जगह लगवाया जा रहा है।
वहीं बारिश के चलते सिहुराभावन गांव में पानी भर गया है। पक्के घर न होने के कारण गांव किनारे फूस की झोपड़ियों में भी पानी घुस गया। सिहुराभावन गांव निवासी अजय यादव ने बताया कि झोपड़ी के अंदर पानी भरने से खाने-पीने का सामान खराब हो गया है।
सुरासी गांव में एक किमी तक सड़क पर भरा पानी
संदलपुर। लगातार बारिश के कारण सिकंदरा-झींझक मार्ग के बीच स्थित सुरासी गांव के पास एक किलोमीटर तक पांच-पांच फुट पानी भर गया। इससे आवागमन के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने मामले की जानकारी अफसरों को दी है। (संवाद)