फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water crisis in Auraiya: Supply of assurances instead of water for five days, responsible are blaming each other

औरैया में जल संकट: पांच दिन से पानी की जगह आश्वासनों की आपूर्ति, एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे जिम्मेदार

Tue, 31 May 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 May 2022 01:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अधिकारियों की अनदेखी से जल संकट गहरा हो गया है। इससे हजारों की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, जिम्मेदार एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Water crisis in Auraiya: Supply of assurances instead of water for five days, responsible are blaming each other
टैंकर से पानी भरने के लिए लाइन लगाए खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी में किसी को पानी की परेशानी न उठानी पड़े, इसे लेकर जिलाधिकारी बैठकों में कड़े दिशा निर्देश देते रहे हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पांट मोहल्लों के लोगों पर भारी पड़ रही है। मोटर ठीक कराने और आपूर्ति बहाल करने के मामले में जिम्मेदार एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ किनारा कर रहे हैं, तो दूसरी तरह आश्वासनों से लोगों को पानी दे रहे हैं।  

विज्ञापन

आंबेडकर नगर स्थित पानी की टंकी से आंबेडकर नगर के साथ ही आर्य नगर, गांधी नगर, राजीव नगर व आजाद नगर में पानी की सप्लाई की जाती है। इस पानी की टंकी पर करीब 18 हजार की आबादी निर्भर है। गुरुवार शाम से अजीतमल कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी की मोटर अचानक खराब हो गई थी। इससे आंबेडकर नगर, आर्य नगर, गांधी नगर, राजीव नगर और आजाद नगर मोहल्ले में पानी की किल्लत हो गई। 
विज्ञापन

पांच दिन बीतने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन मोटर व कंप्रेशर ठीक नहीं करा सका है। नगर पंचायत द्वारा मुहैया कराए जा रहे टैंकर लोगों की जरूरत के हिसाब से पानी की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। हैंडपंप व निजी घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी भरने पर विवाद की स्थिति बन रही है। परेशान लोग अधिकारियों को फोन कर दुखड़ा रो रहे हैं, लेकिन अधिकारी या तो चुप्पी साधे हैं अथवा आश्वासनों से पानी पिला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की मांग और आपूर्ति कम मिलने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को मोटर ठीक करने के लिए कोई नहीं पहुंचा था। सोमवार को मोटर ठीक होने की उम्मीद जगी, लेकिन शाम तक मोटर व कंप्रेशर न आने से समस्या जस की तस बनी रही। 

पानी की आपूर्ति के लिए चार टैंकर भेजे जा रहे हैं। मोहल्ले में किसी भी तरह पानी की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। ग्वालियर से सामान लाने के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं, मंगलवार को आपूर्ति बहाल हो जाएगी।  -विजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed