फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water crisis deepens in Kanpur, lakhs of people are thirsty for water

कानपुर में गहराया जल संकट: लाखों की आबादी पानी के लिए प्यासी, कहीं आ रहा बदबूदार पानी, तो कहीं हैंडपंप भी सूखे

Wed, 04 May 2022 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 May 2022 04:07 PM IST
सार

औद्योगिक नगरी में भीषण गर्मी के बीच जलसंकट भी गहराने लगा है। कई इलाके गंभीर जल संकट से जुझ रहे हैं, जिससे डेढ़ लाख से अधिक की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
Water crisis deepens in Kanpur, lakhs of people are thirsty for water
कई इलाकों में जल संकट से परेशान हैं रहवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर महानगर में पेयजल की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पीने का पानी आराम से मिल पाना मुश्किल हो रहा है। पेयजल की इस समस्या से शहर के करीब डेढ़ लाख लोग परेशान हैं। उत्तरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में एक तो पानी का प्रेशर काफी लो है, ऊपर से बदबूदार पानी आ रहा है। इसी तरह दक्षिण क्षेत्र के कई मोहल्लों में पानी की टंकी खराब होने की वजह से बड़ी आबादी को दिक्कत उठानी पड़ रही है। हैंडपंपों पर लाइन बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन

काकादेव क्षेत्र के छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर, विनायकपुर में पीने के लिए साफ पानी की किल्लत है। धीमी गति से जितना पानी आ रहा है वह भी गंदा होने की वजह से न तो पीने लायक है न तो नहाने लायक। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने जलकल और नगर नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस है। 

विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 9 रविदासपुरम में करीब दस साल पहले पानी की दो टंकियां बनाई गई थी। घर-घर तक लोगों को पानी की सप्लाई के लिए वॉटर लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन टंकी चालू नहीं होने से बड़ी आबादी परेशान है। तात्या टोपे नगर में दो ट्यूबवेल में एक चालू है। जिसमें से एक रिबोर के लिए पड़ा है। अंबेडकरनगर में एक ट्यूबवेल लगा है जो खराब है।

बताया जा रहा है कि रिबोर के कारण ट्यूबेल पानी नहीं दे रहा है। 70 हजार की आबादी के बीच सिर्फ 50 हैंडपंप ही चालू हालत में है। लोगों ने बताया कि सुबह दोपहर शाम हैंडपंप में लंबी लाइनें लगाने को मजबूर हैं। बाबूपुरवा कॉलोनी में भी पानी की दिक्कत काफी समय से बनी है। यहां के पार्षद हरिशंकर गुप्ता का कहना है कि कहने के बाद व्यवस्था बन नहीं पा रही।

करीब एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बहुत लो प्रेशर से है। इसके बाद करीब तीन दिन से गंदा और बदबूदार पानी पाइप लाइन से आ रहा है। जो पीने योग्य नहीं है। शिकायत के बाद भी कोई सही करने नहीं आया। - निर्मल कुमार, छपेड़ा पुलिया

 

बदबूदार पानी आने से काफी समस्या आ गई है। आसपास के हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। गंदी पानी का प्रयोग कर कपड़े धुलते हैं तो वो भी बदबू देने लगते हैं। ये समस्या लगातार बनी हुई है। -गोल्डी भाटिया, शारदा नगर

 

पानी की टंकी चालू कराने के लिए कई मर्तबा अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -आरती गौतम, पार्षद


सुबह शाम हैंडपंप में लंबी कतार लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। पानी भरने को लेकर लोगों में झड़प भी हो जाती है। वॉटर लाइन तो पड़ी है लेकिन आज तक पानी की एक बूंद नहीं आई। -वीरेंद्र यादव, गुजैनी गांव

विज्ञापन

इन इलाकों में है दिक्कतें
तात्याटोपे नगर, अंबेडकर नगर, वरुण बिहार, वरुण विहार कच्ची बस्ती, बर्रा 8, कच्ची बस्ती, बर्रा सी ब्लॉक, बी ब्लॉक, ई ब्लॉक, ई वन ब्लॉक,  एफ वन ब्लॉक, बी वन ब्लॉक, बर्रा गांव, गुजैनी गांव, रविदास पुरम, मायापुरम समेत आदि इलाकों में पेयजल की समस्या है।

जहां पर बदबूदार पानी आ रहा है वहां पर एक दिन बाद खुदाई कराई जाएगी। तब पता चल पाएगा कि ऐसा क्यों हो रहा है। -अजीत यादव एई जोन तीन जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed