फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water came in the canal, farmers got relief

Kanpur News: रजबहे में आया पानी, किसानों को मिली राहत

Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Water came in the canal, farmers got relief
पुखरायां। भोगनीपुर क्षेत्र के बरौर-डीघ रजवाहा में पानी छोड़े जाने के बाद बुधवार को किसानों ने राहत ली। किसान अब फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

इटावा प्रखंड निचली गंग नहर से रजबहा में पानी नहीं आने से मूंग की फसल सूख रही थी। साथ ही धान की बेल बुआई लेट हो रही थी। जिसके लिए किसानों ने रजवाहों में पानी छोड़े जाने की मांग की थी। भोगनीपुर क्षेत्र के रजबाहा, बरौर-डीघ रजवाहा की खबर को अमर उजाला में 29 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसको अधिकारियों ने संज्ञान लिया।

इटावा प्रखंड के नहर एवं सिचाई विभाग के अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि सात जून को रजवाहों में पानी छोड़ दिया गया है, जो नौ मई को रजवाहों में आ गया। किसान अमित कुमार, आनंद सिंह, शैलेश कुमार सिंह, सुखेंद्र यादव, नरेंद्र राठौर, सचिन सचान ने बताया कि अब मूंग फसल की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन रजवाहों में पानी छोड़े जाने से राहत मिली है। इससे धान की बेल बोने का कार्य किसान आसानी से शुरू कर सकेंगे। किसानों ने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सरकारी नाली और रजबाहा व बंबी में कुलावा के इंतजाम कराए जाने की माग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed