Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waste from homes... scattered across streets and lanes

Kanpur News: घरों से निकला कूड़ा... सड़कों और गलियों में फैला

Sun, 08 Nov 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Waste from homes... scattered across streets and lanes
सड़क पर फैला कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। दिवाली मे घरों की सफाई ने शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। घरों से निकला कूड़ा मुख्य चौराहों से लेकर गलियों तक में फैला है। सड़कों पर जगह-जगह फैले कूड़े के ढेर त्योहार की चमक को फीका कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रोजाना करीब 1400 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है जबकि नगर निगम की व्यवस्था से करीब 1350 मीट्रिक टन कूड़ा ही उठ पाता है। यानी रोजाना करीब 50 मीट्रिक टन कूड़ा उठान से छूट जाता है। दिवाली पर कूड़े की मात्रा में करीब 700 मीट्रिक टन बढ़ोतरी होती है। इससे सफाई व्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की छोटी-बड़ी मिलाकर 68 गाड़ियां लगाई गई हैं। करीब पांच हजार सफाई कर्मी तैनात हैं और 35 सेनेटरी अधिकारी सुबह-शाम मुख्य सड़कों, गली-मोहल्लों, बाजारों से कूड़ा उठवा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को देर रात तक बाजारों में बड़ी मात्रा में कूड़ा बिखरा रहा। यही हाल प्रमुख मोहल्लों और गलियों का भी रहा। नगर निगम प्रशासन के अलावा जेटीएन और दीक्षांत कंपनी घर-घर से कूड़ा उठा रही हैं लेकिन इन कंपनियों के कर्मचारी कई मोहल्लों में पहुंचते ही नहीं हैं। नतीजतन कूड़ा सड़क पर फैला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां लगे मिले कूड़ के ढेर
प्रेमनगर चौराहा, सीसामऊ बड़ा चौराहा, गांधीनगर, अशोकनगर, बर्रा, आनंद बाग, चमनगंज आदि।


बाजारों से बड़ी मात्रा में निकल रहा कूड़ा
त्योहार पर बाजारों में खरीदारी और खानपान बढ़ने से कचरे की मात्रा भी बढ़ गई है। खाने-पीने की सामग्री के साथ प्लास्टिक और कागज के कचरे का ढेर लग रहा है। गोविंदनगर चावला मार्केट, विद्यार्थी मार्केट, फर्नीचर मार्केट, शास्त्रीनगर मार्केट, पीरोड, सीसामऊ बाजार, नवीन मार्केट, शिवाला, मेस्टन रोड, चौक सराफा, बर्तन बाजार, मनीराम बगिया, बिरहाना रोड, किदवई नगर, कल्याणपुर बाजार, नौबस्ता बाजार आदि में सड़क पर कूड़ा बिखरा रहा।


15 नवंबर से शहर की तस्वीर बदल सकती

नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि सभी छह जोन की सफाई व्यवस्था निजी कंपनियों को सौंपने के बाद 15 नवंबर से शहर की तस्वीर बदल सकती है। अब झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई, घर-घर कूड़ा उठान और उसके निस्तारण की जिम्मेदारी निजी कंपनियां संभालेंगी। इसके लिए नगर निगम ने जोन-1 और 2 में हैदराबाद की एसआर कंस्ट्रक्शन, जोन-3 और 5 में लखनऊ की लॉयन सिक्योरिटी और जोन-4 व 6 में गाजियाबाद की जेएस इन्वायरो का चयन किया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नई व्यवस्था लागू होने से सफाई की निगरानी बेहतर होगी और कूड़ा उठान में भी तेजी आएगी।





यह कूड़ा ज्यादा निकल रहा

सड़कों पर बड़ी मात्रों में मलबा, चूना, कबाड़ पड़ा है। वहीं, बाजारों से पॉलिथीन, कचरा, गत्ता, रस्सी, पड़ी है। कहीं खाने-पीने की बची सामग्री पड़ी है तो कहीं प्लास्टिक, कागज और घरेलू कचरा सड़ रहा है। त्योहार के दौरान घरों और बाजारों से निकलने वाले अतिरिक्त कूड़े ने हालात और खराब कर दिए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है, जिनके घर और दुकानें कूड़े के ढेर के आसपास हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार के समय सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए लेकिन कई जगहों पर नियमित सफाई तक नहीं हो रही है।



नंबर में समझिए गणित
1400 मीट्रिक टन आम दिनों में निकलता कूड़ा।
1350 उठ पता है प्रतिदिन।

2100 मीट्रिक टन कूड़ा दीपावली पर निकल रहा।

68 छोटी-बड़ी गाड़ियां लगी हैं कूड़ा उठान में।

05 हजार सफाई कर्मी लगे हैं।

03 नगर स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

06 जोनल अफसर भी तैनात।

35 सेनेटरी इंस्पेक्टर कर रहे देखरेख।

वर्जन
दिवाली पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक कूड़ा निकलता है। इसका लगातार उठान भी कराया जा रहा है। अधिकारियों को दिन-रात कूड़ा उठान कराने के निर्देश दिए हैं। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed