{"_id":"628cf6047945f87a043dc106","slug":"was-working-in-army-on-brother-s-marksheet-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी करने वाला गिरफ्तार, सेवानिवृत्ति के बाद जमीन हड़पने की कोशिश पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी करने वाला गिरफ्तार, सेवानिवृत्ति के बाद जमीन हड़पने की कोशिश पर हुआ खुलासा
Tue, 24 May 2022 08:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 May 2022 08:44 PM IST
सार
भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया वांछित पंचमलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़े का आरोपी पूर्व फौजी पंचमलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ में बड़ा गांव निवासी ग्रामीण भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो गया। भाई ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ा (सरसई) गांव निवासी गंगादीन कुशवाहा उर्फ गंगाराम ने बताया वह छह भाई हैं।
दूसरे नंबर के भाई पंचमलाल ने उनकी मार्कशीट व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। आरोप है कि उक्त दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम गंगादीन बताते हुए पंचमलाल फौज में नौकरी पा गया। 22 साल नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति ले कर गांव आ गया।
गंगादीन ने बताया उक्त दस्तावेजों के आधार पर भाई उनकी जमीन हथियाने का प्रयास करने लगा। इस पर उसकी करतूत का खुलासा हो गया। 18 जनवरी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया वांछित पंचमलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।