फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Warm hug will save soldiers stationed in snow from cold

Kanpur News : बर्फ में तैनात सैनिकों को ठंड से बचाएगा ‘वार्म हग’, आईआईटी कानपुर कर रहा है तैयार

Sat, 09 Jul 2022 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 06:57 AM IST
सार

यह वार्म हग विशेष प्रकार की इलेक्ट्रिक गर्म पट्टी है जो जैकेट पर लगाई जाएगी। इसे लगाने के बाद जैकेट पूरी तरह से गर्म हो जाएगी। यह पट्टी माइनस 50 डिग्री के तापमान तक के लिए उपयोगी है।

विज्ञापन
Warm hug will save soldiers stationed in snow from cold
snowfall, weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख, कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश के ग्लेशियरों पर तैनात जवानों और पर्वतारोहियों को ठंड से अब आईआईटी का वार्म हग बचाएगा। यह वार्म हग विशेष प्रकार की इलेक्ट्रिक गर्म पट्टी है जो जैकेट पर लगाई जाएगी। इसे लगाने के बाद जैकेट पूरी तरह से गर्म हो जाएगी। यह पट्टी माइनस 50 डिग्री के तापमान तक के लिए उपयोगी है। 

विज्ञापन


बर्फीले इलाकों में तैनात सैनिकों को ठंड से बचाने के लिए आईआईटी ने 100 ग्राम की पट्टी बनाई है। 200 एमएएच बैटरी से संचालित पट्टी एक बार चार्ज होने के बाद 10 घंटे तक काम करेगी। इसे बनाने में केवल पांच सौ रुपये का खर्च आया है। इसे पॉवर बैंक की मदद से भी चार्ज किया जा सकता है। पट्टी को तैयार करने वाले संस्थान के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर बाकर मजहरी ने बताया कि यह उपकरण एक प्रकार का हीटर है। 
विज्ञापन


इस पट्टी को लचीली प्लास्टिक परत व पारदर्शी पालिस्टर फिल्म पर इलेक्ट्रानिक्स तकनीक का उपयोग करके डिजाइन किया गया है ताकि करंट का झटका नहीं लगे। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि इस विशेष पट्टी का प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। अलग-अलग मौसम की स्थितियों में इसका परीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग चार्जिंग मोड पर करती है काम
यह पट्टी अलग-अलग चार्जिंग मोड में काम करती है। तापमान को अलग-अलग बताने के लिए विभिन्न रंगों की रोशनी का इस्तेमाल किया गया है। नीले रंग की रोशनी इंगित करती है कि उपकरण सबसे कम गर्म कर रहा है और लाल रंग की रोशनी से यह प्रदर्शित होता है कि उपकरण सबसे गर्म मोड पर है। इसे हटाकर जैकेट को धोना भी आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed