{"_id":"66ac00f90da4a43d5307de54","slug":"ward-aya-delivered-in-auto-at-rura-chc-gate-kanpur-news-c-220-1-akb1003-115545-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रूरा सीएचसी गेट पर ऑटो में वार्ड आया ने कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रूरा सीएचसी गेट पर ऑटो में वार्ड आया ने कराया प्रसव
Fri, 02 Aug 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
रूरा। सीएचसी के बाहर गुरुवार को गर्भवती का ऑटो में ही वार्ड आया ने डॉक्टर के साथ मिलकर प्रसव कराया। इसके बाद स्ट्रेचर से सीएचसी के अंदर ले गए। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
बचीत भरथू निवासी आशीष मिश्रा की पत्नी रत्ना को गुरुवार अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसपर सास ने आशा बहू गुलाब देवी को सूचना दी। आशा ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन रत्ना का दर्द बढ़ता जा रहा था। बेचैनी को देखते हुए सास कमलेश मिश्रा, चचिया सास प्रेमा देवी, आशा बहू के साथ ऑटो की पीछे सीट में लिटाकर सीएचसी लेकर आ रहे थे। सीएचसी के गेट पर पहुंचते ही आधा बच्चा बाहर आ गया था। इस दौरान रत्ना बेहोश हो गई।
सूचना पर डाॅ. प्रतीक पांडेय, वार्ड आया सोनी व फार्मासिस्ट राजेश वर्मा ऑटो के पास पहुंचे। रत्ना की हालत देख फार्मासिस्ट राजेश ने चादर अंगौछे से आड़ बनाया और वार्ड आया ने बच्ची का जन्म कराया। बाद में स्ट्रेचर से लादकर लेबर रूम में भर्ती किया। कार्यवाहक चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रतीक पांडेय ने बताया कि ऑटो में आई गर्भवती का आधा बच्चा बाहर आ चुका था। उसको उठाकर स्ट्रेचर में रखने पर पूरा बच्चा निकल कर गिरने का खतरा था। स्टॉफ नर्स न होने की वजह से वार्ड आया से प्रसव कराया गया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।