फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wanted gangster arrested in Gurugram

Kanpur News: इनामी गैंगस्टर गुरुग्राम से गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Wanted gangster arrested in Gurugram
कानपुर। गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले 11 साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश को चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि न्यूआजाद नगर निवासी अवधेश सिंह पर गैंगस्टर, लूट और शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अवधेश के खिलाफ वर्ष 2015 में चकेरी थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से आरोपी शहर से भाग निकला था। पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल और चकेरी पुलिस को आरोपी की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली। हरियाणा पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-74 स्थित कारपोरेट ग्रींस में दबिश देकर गुरुवार को अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वह वहां अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed