{"_id":"598f44f74f1c1b51368b48a6","slug":"want-to-go-with-her-lover-twice-a-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी प्रेम कहानी पुलिस को सुनाते-सुनाते कई बार हुई बेहोश, बोली- 'उसके साथ शादी करा दो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी प्रेम कहानी पुलिस को सुनाते-सुनाते कई बार हुई बेहोश, बोली- 'उसके साथ शादी करा दो'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
प्रेमी से शादी करने के लिए किशोरी ने एक पखवारे में दो बार घर से जाने का प्रयास किया। बीती रात यूपी 100 पुलिस ने किशोरी को मंझना रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। रात भर किशोरी पुलिस से प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाती रही।
फर्रुखाबाद जिले की नवाबगंज थाना पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री दिल्ली के संगम विहार कालोनी में रह रहे भाई के पास करीब दो साल से रह रही थी। इस दौरान उसके प्रेम संबंध वहीं के रहने वाले युवक से हो गए। जानकारी लगने पर परिजन किशोरी को 15 दिन पहले गांव ले आए।
जब उसे पता चला कि परिजन उसे धोखे से लाए हैं तो वह 7 अगस्त की रात दिल्ली जाने के लिए मंझना रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन उसे पकड़कर घर ले आए। 11 अगस्त की रात को फिर किशोरी मंझना रेलवे स्टेशन पहुंच गई। किशोरी को रेलवे स्टेशन के पास अकेला देख यूपी 100 पुलिस ने उससे पूछताछ की। शक होने पर पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने रात में ही किशोरी के परिजनों को सूचना दी तो वह भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
किशोरी का कहना था कि परिजन उसे दिल्ली से यह कहकर बुला लाए कि वह उसकी शादी प्रेमी के साथ करा देंगे लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। अपनी प्रेम कहानी पुलिस को सुनाते-सुनाते वह कई बार अचेत भी हुई। शनिवार सुबह पुलिस ने समझा-बुझाकर किशोरी को परिजनों के साथ भेज दिया। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि किशोरी को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया है।